5 तरीके: मिनटों में ऐवोकैडो को पकाने के लिए

यहाँ ऐवोकैडो को एक ही दिन में तैयार करने के कुछ तरीके बताये गए हैं। इनमें से कुछ ऐवोकैडो के पकने की प्रक्रिया को तेज करने के दौरान उनके असली स्वाद में थोडा बदलाव कर देते हैं।
5 तरीके: मिनटों में ऐवोकैडो को पकाने के लिए

आखिरी अपडेट: 23 नवंबर, 2018

ऐवोकैडो सबसे स्वादिष्ट और स्वस्थवर्धक फलों में से एक है, जिसे आसानी से अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल किया जा सकता है।

ज्यादातर लोग ऐवोकैडो की दो ही किस्मों की पहचान कर पाते हैं, लेकिन वास्तव में इसकी लगभग 900 अलग-अलग प्रकार की किस्में होती हैं।

इनमें सबसे पसंदीदा छोटा हस ऐवोकैडो (Hass avocado) है, जिसका इस्तेमाल ग्वाकामोल बनाने में किया जाता है, और दूसरा “बड़ा” ऐवोकैडो, जिसे अक्सर अलग-अलग तरह के व्यंजनों को सजाने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

आम-तौर पर ज्यादातर लोग इन्हीं दो किस्मों को पसंद करते हैं क्योंकि इनकी बनावट सॉफ्ट और क्रीमी होती है। साथ ही इनमें एक अनूठा स्वाद होता है जो दूसरी खाने की चीजों के साथ बहुत अच्छी तरह से घुल-मिल जाता है।

अगर पोषण के हिसाब से देखें, तो यह सबसे ज्यादा ऊर्जा देने वाले फलों में से एक है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें जरूरी फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।

उनके साथ एक समस्या यह है कि यह पता कर पाना मुश्किल होता है,  वे ठीक से पककर खाने लायक हुए हैं या नहीं

ज्यादातर ऐवोकैडो पकने से पहले ही तोड़कर बेच दिये जाते हैं। इसलिये ज्यादा अच्छा होगा कि आप उन्हें जल्दी से पकाने के कुछ तरीके जान लें।

नीचे हम आपको कुछ ही मिनटों के अन्दर एवोकैडो को पकाने के तरीके बताने जा रहे हैं। साथ में और तरीके भी हैं जो इस काम को कुछ दिनों में कर सकते हैं।

ऐवोकैडो को माइक्रोवेव में कैसे पकायें (ripen avocado in the microwave)

एवोकैडो

एवोकाडो को उनके नेचुरल तरीके से पकने में कई दिन लग सकते हैं, जो कि इस पर निर्भर करता है कि फसल पकने से कितने समय पहले निकाल ली गयी थी।

लेकिन अगर आप इसे जल्दी पकाना चाहते हैं, तो इस माइक्रोवेव वाले तरीके को आजमायें, जो आपके एवोकैडो को कुछ ही मिनटों में मुलायम कर देगा।

शुरू करने से पहले, याद रहे! यह तरीका इसके नेचुरल फ्लेवर को हल्का-सा बदल सकता है। लेकिन फिर भी यह ग्वाकामोल, सलाद, स्मूदी, और दूसरी चीजें बनाने के लिए बढ़िया रहेगा।

तरीका

  • बार-बार ऐवोकैडो के किनारों को दबाने के लिए एक फोर्क का इस्तेमाल करें।
  • इसे एक प्लेट पर रखें और ऊपर से कोई कपड़ा या प्लास्टिक का ढक्कन रख लें ताकि यह माइक्रोवेव के अन्दर फटे नहीं।
  • इसे 30 सेकंड तक गर्म करें, और अगर अभी भी यह ठीक से मुलायम नहीं हुआ, तो और 30 सेकंड तक गर्म करें।
  • इसे थोड़ा ठंडा होने तक इंतजार करें, फिर इसे सामान्य ऐवोकैडो की तरह काट लें।

इसे भी पढ़ें: 7 ग़जब के उपयोग एल्युमीनियम फॉइल के जो आपको चमत्कृत कर देंगे

एल्यूमीनियम फॉइल की मदद से एवोकैडो को कैसे पकायें

एवोकैडो-एल्यूमीनियम फॉयल

ऐवोकैडो को कुछ ही मिनटों में तैयार करने के लिए आप एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इसमें आपको माइक्रोवेव का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, बजाय इसके आपको इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर पकाने के लिए इसे एक बेकिंग शीट पर रखना होगा।

तरीका

  • एवोकैडो को पूरी तरह से ढकने के लिए, आवश्यक मात्रा में एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करें।
  • इसे बेकिंग शीट पर रखें और 10 मिनट तक सेकें।
  • इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर कागज हटाकर इसे इस्तेमाल करें।

पेपर बैग की मदद से ऐवोकैडो कैसे पकायें

एवोकैडो और टमाटर

एवोकाडो को तेजी से पकाने के लिए पेपर लंच बैग भी बढ़िया विकल्प है, क्योंकि यह एथिलीन गैसों को अपने अन्दर रोक लेता है।

यह तरीका पिछले दो तरीकों की तुलना में ज्यादा समय लेता है, लेकिन इसका एक फायदा यह है कि इसमें फलों के स्वाद और गुण ज्यों का त्यों बने रहते हैं

तरीका

  • एवोकैडो को पेपर बैग के अंदर रखें, सुनिश्चित कर लें कि बैग में कोई छेद न हो।
  • एथिलीन गैसों की पैदावार बढ़ाने के लिए इसमें सेब या टमाटर भी रख दें।
  • बैग को बंद कर लें और इसे 18 और 24 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रख दें।
  • आपका ऐवोकैडो कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जायेगा।

कटे हुए एवोकैडो को कैसे पकायें

प्लास्टिक से लपेटा हुआ अवोकेडो

अगर आपने गलती से कोई ऐसा ऐवोकैडो काट लिया है जो अभी पका नहीं था, तो इससे पहले की उसका गूदा भूरे रंग का हो जाये,  इस दिलचस्प तरीके को आजमाना न भूलें

तरीका

  • इसे लपेटने से पहले, इसके गूदे पर थोड़ा नींबू का रस छिड़क लें।
  • दोनों हिस्सों को जोड़ें, अन्दर खाली जगह रहने दें, और इसे प्लास्टिक रैप की मदद से इस तरह लपेटें जैसे कि यह एक पूरा एवोकैडो था
  • इसे रेफ्रिजरेटर में रख दें जब तक कि यह ठीक से पक न जाये।

न्यूज़पेपर की मदद से ऐवोकैडो को कैसे पकायें

न्यूज़पेपर की मदद से ऐवोकैडो

भले ही यह तकनीक सबसे पुरानी तकनीकों में से एक है, फिर भी, आज भी कई घरों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

तरीका

  • कच्चे एवोकैडो को न्यूज़पेपर की एक शीट में लपेटें और किसी गर्म जगह में रख दें जैसे ओवन बंद कर देने के बाद स्टोव पर।
  • इसे कुछ दिनों तक रखे रहें, या जब तक आपको यह मुलायम न लगने लगे।

तो, अब अगर आपने कच्चे ऐवोकैडो खरीद लिये हैं और आप इन्हें तुरंत खाना चाहते हैं, तोआप जानते हैं कि उन्हें कैसे पकाना है।

आपको जो भी तरीका पसंद आये आप उसे चुन लीजिये, और अच्छे नतीजे पाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से निर्देशों का पालन कीजिये।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।