5 फिटकरी के शानदार नुस्खे जिन्हें आपको जानना चाहिए

हालांकि यह एक सबसे अच्छे दुर्गंधनाशक (deodorant) के रूप में जाना जाता है, आप कई अलग-अलग तरह के नुस्खों में भी फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से आपकी मदद कर सकता है।
5 फिटकरी के शानदार नुस्खे जिन्हें आपको जानना चाहिए

आखिरी अपडेट: 08 अप्रैल, 2019

प्राकृतिक नुस्खे केवल औषधीय पौधों या पौधों से प्राप्त चीजों तक ही सीमित नहीं हैं। प्रकृति कई अलग-अलग रूपों में होती है, और पत्थर उनमें से एक हैं। इस आर्टिकल में, हम फिटकरी पत्थर (alum stone) के पाँच नुस्खों पर एक नज़र डालेंगे, जिन्हें आपको जानना चाहिए।

फिटकरी पत्थर क्या है? (What is Alum Stone?)

रसायन की भाषा में, फिटकिरी (alum) वह है जिसमें ट्रिपल-कंपाउंड सल्फ़ेट (sulphate) मौजूद होता है। इस सल्फ़ेट का घटक आमतौर पर एल्यूमीनियम होता है।

फिटकरी के सबसे बड़े और सबसे कारगर रूपों में से एक फिटकरी पत्थर (alum stone) है।

फिटकरी पत्थर एक पारदर्शी (translucent) सफेद रंग का होता है। यह आमतौर पर, पोटेशियम एलम की प्रोसेसिंग के बाद बनता है।

इस पत्थर से मानव शरीर को होने वाले कई सारे फ़ायदों के कारण इसे पारंपरिक औषधि के रूप में बहुत अच्छी तरह से जाना जाता है। जब आप बाहरी रूप से इसका उपयोग करते हैं तो यह विशेष रूप से फ़ायदेमंद होता है। हालाँकि, इसके अंदरूनी उपयोग भी हैं।

फिटकरी पत्थर के गुण और उपयोग (The Properties and Applications of Alum Stone)

फिटकिरी पत्थर के कई प्रयोगों और उपयोग ने इसे बहुत लोकप्रिय बना दिया है। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे कई हेल्थ प्रोफेशनल हैं जो इस पत्थर के गुणों का लाभ उठाते हैं।

सबसे पहले, इसकी सबसे खास विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें एंटीपर्सपिरेंट (antiperspirant) गुण होते हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर इसका इस्तेमाल एक नेचुरल डिओडरेंट बनाने के लिये करते हैं।

दूसरी ओर, फिटकिरी पत्थर में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल घावों को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं। पिंपल (Pimples) भी उन खास समस्याओं में से एक है जिसमें फिटकरी आपकी मदद कर सकती है।

इसके अलावा, यह शक्तिशाली पत्थर घावों, खासकर छोटे-मोटे घावों के ठीक होने प्रक्रिया को तेज़ करता है। यह सब इस पत्थर में मौजूद शक्तिशाली ऐस्ट्रिन्जन्ट (astringent) गुणों के कारण होता है।

यहाँ तक कि, कुछ कारीगर (artisans) फिटकरी का इस्तेमाल कपड़ों की रंगाई के लिए भी करते हैं।

5 फिटकरी पत्थर के नुस्खे जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनायेंगे

1. फिटकरी पत्थर से बना डिओडरेंट (Alum stone deodorant)

नेचुरल डिओडरेंट

जैसा कि हमने बताया, फिटकरी पत्थर के मुख्य गुणों में से एक यह कि यह पसीने से निपटने में मदद करता है। इसलिए, यह पत्थर आमतौर पर एक प्रकार का असरदार घरेलू दुर्गन्धनाशक (homemade deodorant) है जिसे बनाना बहुत आसान है।

साथ ही, आपको इसे बस हर दूसरे दिन इस्तेमाल करना होगा, हर रोज़ इसका इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं है।

ज़रुरी चीजें:

  • 1 बार (bar) फिटकरी पत्थर
    1 चम्मच त्रिफला चूर्ण (myrrh powder) (5 ग्राम)
    1/2 गिलास पानी (100 मिली)

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले फिटकरी की बार को पानी में भिगायें।
  • फिर, त्रिफला चूर्ण मिलाएं और इसे अपने शरीर पर लगा लें।

2. मुंहासों के लिए फिटकरी से बना फेस मास्क

चेहरे की सभी अशुद्धियों की तरह पिंपल्स का फिटकरी पत्थर से कोई मेल नहीं है। शुरुआती कुछ इस्तेमाल के बाद ही आपको नतीजे दिखाने लगेंगे।

जरूरी चीजें:

  • 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर (30 ग्राम)
  • 3 अंडे की सफेदी

बनाने का तरीका:

  • एक कटोरी में, फिटकरी और अंडे की सफेदी को मिलाएं।
  • जब यह एक झागदार मिश्रण बन जाये।
  • इस मास्क को अपने चेहरे पर लगायें और इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • फिर, ठंडे पानी से धो लें।

3. नासूर घावों के लिए फिटकिरी का घोल

कभी-कभी आपके मुंह में कुछ छाले हो जाते हैं, जो छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं। वे बहुत ज्यादा परेशान करते हैं, लेकिन उनका आसानी से इलाज किया जा सकता है।

ज़रुरी चीजें:

  • 2 बड़े चम्मच फिटकरी पाउडर (30 ग्राम)
  • 1 कप पानी (250 मिली)

इस्तेमाल करने का तरीका:

  • सबसे पहले, एक कप पानी में दो बड़े चम्मच फिटकरी का पाउडर घोलें।
  • घोल को तब तक हिलाएं जब तक वे अच्छी तरह से घुल न जायें और पानी रंग न बदल जाये।
  • अंत में, इस घोल से गरारा (gargle) करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह घावों तक पहुंचे।

4. फिटकरी से पानी को साफ़ (purify) करें

आप अपने पीने के पानी की शुद्धता को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है: फिटकरी पत्थर आपको इसे शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं

जरूरी चीजें:

  • 1/4 चम्मच फिटकरी पाउडर (1 ग्राम)
  • 4 कप पानी (1 लीटर)

इस्तेमाल करने का तरीका:

  • सबसे पहले, पानी में फिटकरी का पाउडर मिलाएं। एक ग्राम फिटकरी पाउडर एक लीटर पानी को शुद्ध करेगा।
  • पाउडर मिलाने के बाद कम से कम एक मिनट तक पानी को हिलाते रहें।
  • इंतजार करें जब तक कि पानी साफ न हो जाए और आपको बहुत सारे छोटे-छोटे कण दिखने बंद न हो जायें।
  • अंत में, इसे पी लें।

ध्यान दें: यह तकनीक केवल पीने के पानी के लिए सुझायी गयी है जो पहले से ही एक सुरक्षित स्रोत से आता है, जैसे कि आपका नल। असुरक्षित जल स्रोतों के लिये कुछ और उपायों की भी आवश्यकता पड़ेगी।

5. स्ट्रेच मार्क्स से मुकाबला करने के लिये एलम स्टोन क्रिस्टल

स्ट्रेच मार्क्स

फिटकरी पत्थर कई रूपों में होता है। क्रिस्टल उन्ही में से एक हैं। वे सामान्य पत्थरों की तरह दिखते हैं, लेकिन बहुत हद तक चिप (chips) की तरह होते हैं।

आप इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कर सकते हैं।

जरूरी चीजें:

  • एक टिकिया साबुन
  • 1 बड़ा चम्मच फिटकरी का क्रिस्टल (15 ग्राम)
  • 1/2 कप मॉइस्चराइज़र (125 मिली)

इस्तेमाल करने का तरीका:

  • नहाते समय, तो स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित हिस्से पर साबुन रगड़ें।
  • उसके बाद, क्रिस्टल को लगायें और इसे कुछ मिनट तक लगाये रखें।
  • जब आपको असर महसूस होने लगे तो साबुन का इस्तेमाल करके उसे छुड़ा दें।
  • नहाने के बाद, जलन को रोकने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं

फिटकरी पत्थर एक प्राकृतिक तत्व है जिसमें कई स्वास्थ्यवर्धक और शुद्धिकारक (hygienic) गुण होते हैं। कई दूसरे पत्थरों की तरह, यह भी आपके शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।  बावजूद इसके, डॉक्टर की सलाह लेने में भी कोई बुराई नहीं है, इस तरह के प्राकृतिक नुस्खे आपको कुछ आम समस्याओं में कई तरह के फ़ायदे देंगे।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।