4 ब्रोकली रेसिपी : हल्के डिनर के लिए
ब्रोकली रेसिपी हल्के डिनर के लिए स्वादिष्ट और पोषक तत्त्वों से भरपूर विकल्प देती है। लेकिन एक मामले में सभी गलती करते हैं। वे मानते हैं, डिनर में कुछ भी चल सकता है। वे डिनर को लंच का ही विस्तार समझते हैं। इसलिए बहुत से लोगों का झुकाव कार्बोहाइड्रेट भरे डिनर लेने पर होता है। वे डिनर में ऐसी सामग्रियाँ लेते हैं जो फैट और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) से भरी होती हैं।
इस तरह आप पाचन की समस्याएँ महसूस कर सकते हैं या महज अपना पेट भर ले सकते हैं, बिना यह सोचे कि अपने शरीर में क्या डाल रहे हैं।
यह निश्चित कीजिए कि आपके साथ कहीं ऐसा ही न हो। जानिए कि बेसिक न्यूट्रिएंट्स के साथ स्वादिष्ट डिनर कैसे बनता है? हमारी ब्रोकली रेसिपी आजमाइए। घबराइए मत, इन्हें बनाना मुश्किल नहीं हैं और आप कम बजट में इन्हें बना सकते हैं।
हल्के डिनर के लिए ये ब्रोकली रेसिपी आजमायें
1. चीज़ के साथ बेक्ड ब्रोकली (Baked broccoli with cheese)
यह ब्रोकली रेसिपी ब्रोकली का नेचुरल फ्लेवर बनाए रखती है और उसे ज्यादा लजीज बनाती है। यह ऐसा सोचा-समझा मेल है कि कोई भी विश्वास नहीं करेगा।
सामग्री
- 2 कप ब्रोकली के (200 ग्राम)
- 2 कप ग्रेटेड मोजारेल्ला चीज़ (mozzarella cheese) (200 ग्राम)
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल (15 मिलीलीटर)
- पिसी हुई लहसुन की दो फलियाँ
निर्देश
- पहले ब्रोकली को 10 मिनट के लिए स्टीम करें।
- एक बार जब आपने ब्रोकली पका लिया है, तो इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। ठंडा हो जाने पर इसे टुकड़ों में काट लें।
- ब्रोकली के टुकड़ों को ऑलिव ऑयल के साथ फ्राइंग पैन पर ले जाएँ और उन्हें पिसी लहसुन के साथ हल्के से तलें।
- इन सारी चीजों को एक साथ चलाएँ, नमक और गोल मिर्च (इच्छानुसार) को साथ में सीजन करें और अंत में चीज़ मिलाएँ।
- इन सारी चीजों को किसी छोटी बेकिंग डिश पर ले जाएँ और 180º C पर 20 मिनट के लिए बेक करें।
इसे भी आजमायें: 7 खाद्य जो आपके शरीर में जमे निकोटिन को बाहर निकाल देंगे
2. केजन स्टाइल ब्रोकली रेसिपी (Cajun-style broccoli)
जिस मसाले पर इस डिश का नाम दिया गया है वह इसे ऑरिजनल स्वादिष्ट सुगंध भी देता है।
सामग्री
- 2 कप ब्रोकली (200 ग्राम)
- 1 बड़ा चम्मच समुद्री नमक (sea salt) (15 ग्राम)
- 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल (15 मिलीलीटर)
- 1 कप क्रीम (250 मिलीलीटर)
- 1/2 चौकोर कटा हुआ प्याज
- 1 बड़ा चम्मच केजन सीजनिंग (Cajun seasoning)
निर्देश
- ब्रोकली स्टीम करते हुए शुरू कीजिए। यह अपना ऑरिजनल रंग न खो दे, इसलिए इसे बहुत ज्यादा न पकायें।
- इसके साथ-साथ दूसरी सामग्रियाँ: प्याज, नमक, गोलमिर्च और क्रीम फ्राइंग पैन में पकाना शुरू कर दीजिए।
- बाद में ब्रोकली और केजन सीजनिंग मिला दीजिए और अच्छी तरह से चलाइए।
- इकट्ठे फ्लेवर लाने के लिए सभी चीजें कम आँच पर 10 मिनट के लिए पकाना जारी रखिए।
3. ब्रोकली और ऐवोकैडो सलाद (Broccoli and avocado salad)
सामग्री
- 5 कप ब्रोकली (250 ग्राम)
- 1 पका ऐवोकैडो
- 2 बड़े चम्मच डिजोन मस्टर्ड (Dijon mustard) (40 ग्राम)
- 3 बड़े चम्मच जायफल (nutmeg) (30 ग्राम)
- 1 बड़ा चम्मच नमक का (15 ग्राम)
- 2 पार्सले स्प्रिंग, महीन कटे हुए
- 2 बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (30 मिलीलीटर)
- 3 बड़े चम्मच नींबू का रस (45 मिलीलीटर)
निर्देश
- स्टेम सहित पूरे ब्रोकली को धोते हुए शुरू कीजिए और इसे 5 मिनट तक स्टीम कीजिए। ऑरिजनल हरा रंग बनाए रखना याद रखिए। यह इस ब्रोकली रेसिपी का अहम हिस्सा है।
- इसे स्टीम करने के बाद ब्रोकली को ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिए।
- इस बीच ऐवोकैडो को छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट दीजिए। सब-कुछ एक शैलो डिश या सलाद बोल में डाल दीजिए।
- बाद में ऐवोकैडो सीजन करने के लिए पार्सले, नमक, गोलमिर्च और थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाइए।
- डिश पूरा करने के लिए सलाद को मस्टर्ड और नमक के छिड़काव से ड्रेस कीजिए।
इस लेख को भी देखें : चार स्वादिष्ट ब्रोकली रेसपीज़
4. चिकेन और ब्रोकली का क्रीम (Cream of chicken and broccoli)
चिकेन और सब्जियों का मेल हमेशा एक बढ़िया आइडिया है। इसलिए एक हल्के वैकल्पिक डिनर के रूप में इस ब्रोकली रेसिपी का इस्तेमाल क्यों नहीं करते?
सामग्री
- 1 कप ब्रोकली (100 ग्राम)
- 1 मीडियम साइज चिकेन ब्रेस्ट
- 2 बड़ा चम्मच नमक (30 ग्राम)
- 1 चुटकी करी सीजनिंग
- 1/2 प्याज, चौकोर कटी हुई (80 ग्राम)
- 1 कप क्रीम का (250 मिलीलीटर)
- 1 बड़ा चम्मच गोलमिर्च (15 ग्राम)
निर्देश
- हमेशा की तरह, ब्रोकली स्टीम करें, इस बार चिकेन ब्रेस्ट, प्याज और नमक के साथ।
- पक जाने पर ब्रोकली को छानकर एक तरफ रख दें।
- फ्राइंग पैन में कुछ तेल डालें और कुछ नमक और गोल मिर्च के साथ स्लाइस किया गया प्याज तल दें। बाद में चिकेन डाल दें और सबकुछ एक साथ पकाएँ।
- इसके बाद फ्राइंग पैन में क्रीम डालें और चिकेन के साथ पकने दें।
- अंत में सर्व कीजिए और कुछ पार्मिजैन चीज़ छिड़किए।