विक्स वेपोरब के 11 अनोखे इस्तेमाल जो आपको हैरान कर सकते हैं

बंद नाक से राहत दिलाने के साथ-साथ, विक्स वेपोरब मांसपेशियों के दर्द में आराम दिलाती है। इसे कॉस्मेटिक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और यह एक रेपेलेंट की तरह भी काम करती है। जानिये वेपोरब के ऐसे दूसरे इस्तेमाल जिनसे आप अनजान हैं।
विक्स वेपोरब के 11 अनोखे इस्तेमाल जो आपको हैरान कर सकते हैं

आखिरी अपडेट: 15 जुलाई, 2018

विक्स वेपोरब का इस्तेमाल ख़ास तौर पर खांसी और बंद नाक से राहत पाने के लिए किया जाता है, पर सच तो यह है कि इसके और भी कई इस्तेमाल हैं। यह मुख्य रूप से कपूर, मेंथोल, और यूकेलिप्टस से बनी होती है, जिनके तरह-तरह के इस्तेमाल होते हैं।

इस लेख में, हम विक्स वेपोरब के कुछ दूसरे ऐसे शानदार इस्तेमाल दिखाएंगे जो आपको पसंद न आएं ऐसा नहीं हो सकता।

1. इन्सेक्ट रेपेलेंट है विक्स वेपोरब

यह एक बहुत ही बढ़िया इन्सेक्ट रेपेलेंट का काम करती है। आपको सिर्फ इतना करना है कि इसकी बोतल खोलकर रख दें। आपको तुरंत इसका असर दिखने लगेगा। मच्छर और मक्खियां अपने आप ही दूर भाग जायेंगी अगर आपके पास घर में रेपेलेंट नहीं है, तो घबराइए मत, विक्स की डिब्बी यह काम बड़ी ही अच्छी तरह से कर लेगी।

2. सिरदर्द से राहत दिलाये  

इसमें मौजूद मेंथोल की बदौलत, यह तनाव से आराम दिलाती है और सिरदर्द को कम करती है। थोड़ी सी विक्स लेकर अपने माथे पर मलिए। 

3. बढ़िया एक्सफोलिएंट है विक्स वेपोरब

इस चीज़ का एक बढ़िया इस्तेमाल यह है कि सोने से पहले इसे आप अपनी एड़ियों पर लगाएं और ऊपर से जुराब पहन लें। अगले दिन ठन्डे पानी से धो लें और प्यूमिस पत्थर से एक्सफोलिएट करें।

इस प्रक्रिया को कई दिन तक दोहराएं और आपको नतीजे दिखने लगेंगे।

4. पेट को सुडौल बनाने में यह करेगी आपकी मदद

जब आप अपने पेट को टोन करने की कोशिश कर रहे हों, तो पिसे हुए कपूर की एक चम्मच, एक बड़ा चम्मच अल्कोहल, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, और आधी बोतल विक्स वेपोरब को एकसाथ मिला लें। पेट की एक्सरसाइज करने से पहले, पेट पर या उस हिस्से पर इसे लगा लें जिस पर आप काम करना चाहते हैं।

फिर उस हिस्से को क्लिंग फिल्म से लपेट लें। इस मिश्रण को कुछ मिनट तक असर करने के लिए छोड़ दें और फिर उसे पानी से धो लें। अगर हफ्ते में इसे दो से तीन बार करेंगे, तो आपको बहुत ही जल्द इसका असर दिखने लगेगा, क्योंकि यह एक पेट कम करने वाली क्रीम की तरह काम करती है।

5. पालतू जानवर रहेंगे फर्नीचर से दूर 

अगर यह अक्सर आपके साथ होता है, तो आप बड़ी ही जल्दी और आसानी से इसे रोक सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि इसे उस हिस्से पर थोड़ा-सा लगा दें जहाँ आप नहीं चाहते कि आपका पालतू जानवर पेशाब करे। 

यह बहुत ही कारगर होता है क्योंकि कुत्तों और बिल्लियों दोनों को ही इसकी महक से नफरत होती है। इस तरह आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके पेट्स फर्नीचर के पास नहीं जाएँ।

6. यह घटाती है स्ट्रेच मार्क्स 

वेपोरब आपके स्ट्रेच मार्क्स को घटा सकती है। आपको इसे स्ट्रेच मार्क्स पर मलना है, और सिर्फ पंद्रह दिनों में ये पहले से बहुत कम दिखाई देंगे।

7. नाखूनों के फंगस को दूर करे 

अगर आपके नाखूनों में फंगस का संक्रमण है, तो विक्स वेपोरब के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं। सिर्फ इसे फंगस लगे नाखूनों पर लगाएं और जुराबें पहन लें। अगले दिन इसे धो लें और अपने नाखून काट लें। इसको तब तक दोहराएं जब तक आपको कोई सुधार न दिखे।

8. यह नील के निशान को कम करती है 

अगर शरीर में कहीं जख्म से नीला पड़ा है तो विक्स वेपोरब उसे कम कर सकती है। वे ज्यादा जल्दी गायब हो जायेंगे।

9. यह कान के दर्द में आराम दिलाती है 

थोड़ी सी विक्स कॉटन बड पर लगाकर कानों में लगाने से आपको कान के दर्द से आराम मिल सकता है। इसे अंदर तक पहुँचने के लिए छोड़ दें और यह तब तक दोहराएं जब तक आप किसी डॉक्टर के पास न जाएं, क्योंकि यह सिर्फ कुछ समय के लिए ही दर्द से राहत दिलाती है।

10. यह मुहांसों को घटाती है 

मुँहासों की समस्या है तो इस प्रोडक्ट की बदौलत आप अपनी त्वचा में सुधार ला सकते हैं। थोड़ी सी विक्स मुँहासों पर लागायें। आप बहुत जल्द इसमें सुधार पायेंगे।

इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे सोने से पहले इस्तेमाल करें

11. मांसपेशियों और पीठ के दर्द में असरदार

यह मरहम तनाव भरी मांसपेशियों को राहत पहुँचाने में बहुत कारगर होती है। दर्द वाले हिस्से पर इससे मसाज करें जब तक आपको आराम महसूस न होने लगे।

इन उपयोगों में से किसी को भी आजमाने से पहले यह सुनश्चित कर लें कि आपको इस प्रोडक्ट से कोई एलर्जी तो नहीं। यह जानने के लिए, इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और यह देखें कि तेज़ जलन या त्वचा लाल तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा है, तो इसे इस्तेमाल न करें।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।