सच्चा प्यार उम्र, झुर्रियों और समय से परे होता है

अमर प्रेम का रहस्य एक दूसरे को समझने, साथ में हिल-मिलकर रहने की क्षमता और सम्मान पर आधारित है। ये जोड़े एक साथ बढ़ने और रिश्ते में खुशी लाने की जिम्मेदारी लेते हैं।
सच्चा प्यार उम्र, झुर्रियों और समय से परे होता है

आखिरी अपडेट: 27 जून, 2019

लोगों की प्रेम कहानियां सिर्फ एक गर्मियों के मौसम या एक वर्ष की होती हैं या फिर जीवन भर बनी रहती हैं। सच्चाई तो यह है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्यार कितने समय तक रहा। यह आपके लिए कितना कीमती था, आपको इससे कितनी खुशी मिली और यह आपको कितनी सुहानी यादें दे गया, ये बातें ज्यादा मायने रखती हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा संपन्न करने वाला प्यार जो पोषण करता, हमें बढ़ने और अंदर-बाहर दोनों अपनी जड़ों को स्थापित करने में मदद करता है हमको उन साथियों से मिलता है जो हमारा तब तक साथ देते हैं जब तक हमारी हड्डियों में दर्द होने लगता है और बुढ़ापे के चिन्ह दिखाई देने लगते हैं। उनके साथ बिताया हुआ समय कभी पुराना नहीं होता है।

कुछ लोगों को अमर प्रेम पर विश्वास करना मुश्किल लगता है। लेकिन जीवन भर रहने वाला प्यार सच में होता है। यह एक हकीकत है और ये इसके रहस्य हैं।

खंभे जो प्यार को जीवन भर बनाये रखते हैं

आइये एक बहुत ही अहम पहलू को पक्का करके शुरू करें। दुनिया में ऐसे जोड़े हैं जो 2, 5, या 10 वर्षों के गहरे सम्बंधों का आनंद लेते हैं। उनको भी वही खुशी मिलती है जो जीवन भर रहने वाले प्रेम से मिलती है।

इस जहान में दूसरे लोग भी हैं जो अकेले रहकर सलामती और संतुलन पाते हैं। हम यह  कहना चाहते हैं कि इन सब बातों को देखते हुए सच्चाई यह है कि खुशी हासिल करने के कई रास्ते हैं और खुशी के अनेक रूप हैं और हमें “अमर प्रेम” को रोमांटिक बनाने की जरुरत नहीं है।

प्यार तब तक रहता है जब तक इसके रहने की जरुरत होती है। यदि दोनों पार्टियां इसे बनाये रखने के लिए समय, प्यार और प्रयास करती हैं तो यह बना रहता है। आइये इन खंभों पर नज़र डालें जो सबसे स्थिर रिश्तों को परिभाषित करते हैं जो हमारी झुर्रियों के बावजूद कायम रहते हैं।

यह सहन करने के बारे में नहीं बल्कि निर्माण करने के बारे में है

  • हमें यकीन है कि आपने अपने जीवन के किसी पॉइंट पर किसी को यह कहते हुए सुना होगा कि जब प्यार की बात आती है तो आपको सबसे अहम बात यह जाननी चाहिए कि कैसे सहन करना है, कैसे देना है, धीरज रखना है और माफ करना है।
  • जब “लोकप्रिय ज्ञान” की बात आती है तो आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि कभी-कभी आपको उसके खराब नतीजे मिल सकते हैं। आपको निश्चित रूप से धीरज रखने की कोई जरुरत नहीं है; यह सच है कि आपको माफ करना आना चाहिए। लेकिन हमेशा अपने आत्म सम्मान की जिम्मेदारी लेते हुए सब कुछ संतुलित होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सच्चा प्यार करने वाला आपको सुकून और स्थिरता का भरोसा देता है

  • जीवन भर रहने वाला प्यार एक दूसरे को सहन करने, चुप रहने, ढोंग करने और जो बातें आपको पसंद नहीं हैं उनके बारे में चुपके से किसी से शिकायत करने तक सीमित नहीं है। यह सेहतमंद नहीं है और न ही भावनात्मक कल्याण के लिए अच्छा है।
  • पॉजिटिव, स्थायी संबंधों को निर्माण करने, पुलों को बनाने, समझौतों पर आने, चीजों को एक साथ ढूंढने और हर दिन एक दूसरे की देखभाल करने का तरीका आता है। बिस्तर पर कभी भी नाराज होकर न जाएं बल्कि आने वाले दिन के लिए उत्साह के साथ जाएं ताकि आप इस संयुक्त परियोजना को जारी रख सकें।

एक दूसरे के लिए चिंता

जोड़े कई अलग-अलग चरणों से गुज़रते हैं जो संकट से मुक्त नहीं होते हैं। कार्य की समस्याएं, पारिवारिक समस्याएं, ऐसा समय जब आप एक ही घिसी-पिटी दिनचर्या और एकरसता में फंस जाते हैं …

  • सच्चा प्यार जीवन भर रहता है क्योंकि यह व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करता है, क्योंकि इसमें एक प्रामाणिक समझ और पारस्परिक चिंता होती है।
  • आप हमेशा अपने ही कल्याण की खोज में नहीं रहते हैं, आप दूसरे के लाभ के लिए अपना अहंकार नहीं छोड़ते हैं बल्कि अपने दोनों के फायदे के लिए ऐसा करते हैं।

“मैं समझता हूं कि आप अपने करियर को विकसित करके, अपने शौक और दोस्तों                  का आनंद लेकर खुश हैं। आपकी ये सब खुशियां हमारे सम्बंधों को खुशहाल बनाने में              योगदान दे रही हैं।”

  • यदि दूसरे व्यक्ति के मन में कोई चिंता या रुचि, न ही ईमानदारी और प्रामाणिकता होती है तो धीरे-धीरे सम्बंध टूट जाता है। आप स्नेह और सम्मान के लिए तरस जाते हैं।

चीजों को एक साथ करने का जादू

खुशहाल जोड़ों की सबसे खास बात यह है कि उन दोनों की एक बढ़िया टीम होती है। वे धीरे-धीरे अपने मतभेदों को कम करते हैं। वे हार मानकर या दूसरे के व्यवहार को सहन करके ऐसा नहीं करते हैं बल्कि एक स्पष्ट, पारस्परिक सम्मान के कारण करते हैं।

  • एक चीज जो आपको हर दिन करीब लाती है वह चीजों को एक साथ करने का आनंद है। एक साथ उठना, एक साथ बिस्तर पर जाना, एक साथ हंसना, एक साथ मजा करना …
  • यदि जोड़े एक दूसरे को समझते हैं और चीजों, जगहों और परियोजनाओं को शेयर करने की स्पष्ट इच्छा प्रकट करते हैं तो वे एक दूसरे के लिए और भी ज्यादा प्यार के साथ बूढ़े होते हैं।
  • तो एक और पहलू जिसे आपको ध्यान में रखना चाहिए वह विकास है। चीजों को एक साथ करने का मतलब है कि एक साथ अनुभव करते रहना और नई परियोजनाओं को एक साथ शुरू करना। यह आपको एक दूसरे के बारे में नित्य नयी चीजों को खोजने और आपके सम्बंध को और भी मजबूत बनाने में मदद करेगा।
  • एक साथ यात्रा करना, नए दोस्तों के साथ बाहर जाना, दूसरे को अपने शौक और परियोजनायें रखने की अनुमति देना व्यक्तिगत रूप से और एक जोड़े के रूप में बढ़ने में मदद करता है।

उपसंहार

हमें यकीन है कि कहीं, आप एक बुजुर्ग जोड़े को जानते हैं जिनके प्यार को देखकर आपका मन प्रशंसा से भर जाता है। इतनी उम्र होने और इतने समय के बाद भी उनकी आँखों में प्यार जीवित है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सच्चा प्यार इन सब बातों से परे होता है।

बेशक, वे कई कठिनाइयों और संकट के क्षणों से गुज़र चुके हैं; लेकिन उन्होंने एक दूसरे के लिए और अपने रिश्ते के लिए लड़ा है। वे जानते हैं कि प्यार को बनाना पड़ता है और यह एक इन्वेस्टमेंट है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे सच में एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।