वैजिनाइटिस ऐसी स्थिति है जो वेजाइना के भीतर की बाहरी झिल्ल्ली यानी म्यूकस मेम्ब्रेन में सूजन के कारण होती है।…
क्या रॉयल जेली आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती है?
मधुमक्खी पालन मधुमक्खियों और उनके उत्पादों की सेहत बनाए रखने का आर्ट और साइंस है। मधुमक्खियों से मिलने वाला एक प्रोडक्ट रॉयल जेली है। कोरोनोवायरस महामारी के इन दिनों में बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में सक्षम है।

शहद, प्रोपोलिस (propolis) और रॉयल जेली जैसे सभी पदार्थ मधुमक्खियों से मिलते हैं। अपने एक्टिव कम्पाउंड की बदौलत वे आपके न्यूट्रीशन को तगड़ा करने के लिए बहुत ही लाभदायक तरीके हैं। हालाँकि रॉयल जेली आपकी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा नहीं देती है, लेकिन यह एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, निस्संक्रामक और एंटीऑक्सिडेंट एक्टिविटी से जुड़ी हुई है।
रॉयल जेली क्या है?
रॉयल जेली ऐसा पदार्थ है जिसका स्राव श्रमिक मधुमक्खियां करती हैं। यह एक “सुपरफ़ूड” है जो उनके जीवन के पहले तीन दिनों में लार्वा का भोजन बनता है, साथ ही साथ जीवन भर रानी मधुमक्खियों का भी भोजन होता है।
बहुत से लोगों ने इसे इधर कुछ सालों से इसे एक ट्रेडिशनल नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया है। दरअसल एशियाई एपेथेरेपी और प्राचीन मिस्र ने इसका बहुत उपयोग किया। अब यह फार्मास्यूटिकल्स और कास्मेटिक में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
सेहत के लिए इसके क्या गुण हैं?
रॉयल जेली में मौजूद पोषण बहुत मुकम्मल होता है, और इसमें पोषक तत्वों की ज्यादा मात्रा होती है। इसमें पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, विटामिन – विशेष रूप से B ग्रुप, और कुछ मिनरल शामिल हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने सौ से अधिक अन्य आर्गेनिक कम्पाउंड की खोज की है जिनमें से रॉयलैक्टिन और कुछ फ्लेवोनोइड बहुत अहम हैं।
ये सभी रॉयल जेली के लाभकारी गुणों के लिए जिम्मेदार हैं। चूंकि इसमें बहुत सारे फ्लेवोनोइड हैं, इसलिए इस पदार्थ में ये गुण भी हैं:
- एंटीऑक्सीडेंट
- बुढ़ापा रोकने वाला
- सूजनरोधी
- न्यूरोट्रोपिक (neurotropic)
और जानें: बेहतर असर के लिए स्पिरुलिना कैसे लें
यह हमारी मदद कब कर सकता है?
जैसा कि हमने देखा है, यह पदार्थ बहुत ही पौष्टिक खाद्य है। हालांकि, मनुष्यों के लिए आप इसे कुछ अवसरों पर फ़ूड सप्लीमेंट के रूप में लेने के बारे में सोचना चाहिए। यहाँ हम उनमें से कुछ की व्याख्या करेंगे।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य
रॉयल जेली बुजुर्ग लोगों में मानसिक और शारीरिक कामकाज को उत्तेजित कर सकती है। एविडेंस बेस्ड कॉम्प्लीमेंटरी एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की एक स्टडी से पता चलता है कि रॉयल जेली से इलाज किए जाने के बाद चूहों ने स्ट्रेस हार्मोन का लेवल कम हो गया। मनुष्यों में, 6 महीने तक अध्ययन के बाद रॉयल जेली से मानसिक सेहत में सुधार दिखा।
टिशू रिजेनेरेशन और दाग-धब्बे
रॉयल जेली घावों को भरने में मदद कर सकती है। लाइव और इन विट्रो स्टडी में उन्होंने पाया कि रॉयल जेली घावों और त्वचा को छीलन की अवधि को कम करती है। जख्म पर लगाने या खाने से यह त्वचा की समस्याओं में मदद कर सकती है।
एंटीबैक्टीरियल एक्टिविटी
इस पदार्थ की एंटी बैक्टीरियल एक्टिविटी और इसके कुछ तत्व पर उपलब्ध वैज्ञानिक साहित्य मुख्य रूप से ग्राम पॉजिटिव बैक्टीरिया के खिलाफ इसके असरदार होने की पुष्टि करते हैं। हालाँकि यह ग्राम नेगेटिव बैक्टीरिया के मामले में उतना प्रभावी नहीं है।
अन्य अध्ययनों ने इस पदार्थ को कुछ जीवाणुओं के खिलाफ एंटी माइक्रोबियल असर से जोड़ा है जो पारंपरिक एंटीबायोटिक दवाओं के लिए रेजिस्टेंट होते हैं। उदाहरण के लिए उनमें से एक स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphilococcus aureus) है। इस मामले में अभी शोध की आवश्यकता है, क्योंकि बैक्टीरिया रेजिस्टेंट आज प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।
इसे भी पढ़ें : 6 प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाना
इसके सबसे प्रमुख गुणों में से एक यह है कि यह एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी है। कम से कम जानवरों पर अलग-अलग अध्ययन यही दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, जर्नल न्यूरोसाइंस लेटर्स में प्रकाशित एक स्टडी ली जा सकती है। इसमें अभी भी ह्युमन ट्रायल की जरूरत है, लेकिन यह आशाजनक परिणाम दिखा रहा है।
क्या रॉयल जेली आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती है?
रॉयल जेली में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है। इसके अलावा यह रिसर्च के एक विस्तृत क्षेत्र को खोलता है जिसे वैज्ञानिकों को आगे तलाशने की आवश्यकता है।
हालाँकि हम इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के बारे में ऐसा नहीं कह सकते। यह दावा करना जोखिम भरा होगा कि रॉयल जेली इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा है, जबकि विज्ञान इस दिशा में इशारा नहीं करता है। हमें इस मामले में इसकी सिफारिश करने के लिए और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।
अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए हम जो सबसे अच्छी सिफारिशें दे सकते हैं:
- एक स्वस्थ और संतुलित डाइट खाना, जो ताजे खाद्य पदार्थों पर आधारित हों और आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं
- प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना, जो हमारे पेट के लिए सबसे अच्छा भोजन है
- शारीरिक व्यायाम करना और हर दिन एक्टिव रहना
- पर्याप्त नींद लेना
- जितना हो सके स्ट्रेस से दूर रहे
- कुछ सप्लीमेंट मदद कर सकते हैं, लेकिन आपको यह निश्चित करने की ज़रूरत है कि आपने किसी एक्सपर्ट से सलाह लिया है और उन्हें बताएं कि आपको कोई बीमारी है या नहीं और क्या कोई दवा ले रहे हैं।
इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रॉयल जेली वास्तव में इम्युंस सिस्टम को तेज करती है
प्रोपोलिस या शहद की तरह यह फेनोलिक एसिड (phenolic acid), टेरपेन (terpenes) और एंजाइम जैसे एक्टिव घटकों से बहुत समृद्ध है। यह ऐसे पोषक गुण देता है जो आपके शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
रिसर्च आशाजनक है। हालाँकि, यह सुनिश्चित करने के लिए और रिसर्च की जरूरत है कि यह एक सुरक्षित फ़ूड सप्लीमेंट है। बहरहाल यदि आपको संक्रमण या उसके लक्षण हैं, तो सर्वोत्तम सलाह पाने के लिए हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह लेना सबसे अच्छा होगा।