खाली पेट लहसुन और शहद लेने के लाभ

खाली पेट लहसुन और शहद खाना आपकी सेहत के लिए एक निश्चित दांव है। कोई भी ऐसा ट्रीटमेंट नहीं है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के इतने फायदे देता हो।
खाली पेट लहसुन और शहद लेने के लाभ

आखिरी अपडेट: 24 दिसंबर, 2018

आपने शायद लहसुन के आश्चर्यजनक लाभों के बारे में पहले ही सुना है। लेकिन यदि आप लहसुन और शहद के मिश्रण का लाभ उठाते हैं तो उनकी खूबियां वास्तव में बढ़ जाती हैं। लहसुन और शहद दोनों जबरदस्त एंटीबायोटिक हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं।

लेकिन आपको लहसुन और शहद को खाली पेट क्यों खाना चाहिए?

कारण काफी सीधा-सादा है। आपका पेट इस समय पूरी तरह से खाली होता है और काम शुरू करने के लिए तैयार होता है। इसलिए दिन की शुरुआत किसी ऐसी चीज के साथ शुरू करना आदर्श है जो भोजन को सबसे अच्छे तरीके से मेटाबोलाइज़ करने के लिए आपके पेट को तैयार करता है।

इसका मतलब है दो चीजें होंगी:

  1. आप ज्यादा वजन नहीं बढ़ाएंगे।
  2. आप जिन पोषक तत्वों को अवशोषित करेंगे उनका सबसे ज्यादा फायदा उठा पाएंगे और अपने शरीर से ज्यादा नुकसानदेह पदार्थों को हटा सकेंगे।

आज की पोस्ट में हम खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदों और उन दोनों को एक साथ लेने के अतिरिक्त बोनस के बारे में बताना चाहते हैं। इसे मिस न करें!

लहसुन क्यों?

कई लोगों के लिए लहसुन केवल एक ऐसी चीज है जिसे भोजन में स्वाद के लिए जोड़ा जाता है। लेकिन ऐसा करके, आप पूरी तरह से उसके कई गुणों का लाभ नहीं ले रहे हैं।

यहां उनमें से कुछ दिए गए हैं:

लहसुन आपके खून की क्वालिटी को सुधारता है

जब लहसुन आपके पेट में पहुंचता है तो यह गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ावा देता है। ये आयरन को ठीक से अवशोषित करने के लिए ज़रूरी हैं।

इसके अलावा, यह विटामिन और खनिजों से भरपूर है, इसलिए इसका उपभोग करके आप अपने रक्त प्रवाह को समृद्ध बनाते हैं।

जैसे कि यह काफी नहीं था, यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, इसलिए यह आपके रक्त को गाढ़ा होने से रोकता है और उसे सामान्य रूप से बहने की सहूलियत देता है। यह कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।

यह आपकी त्वचा का पोषण करता है

लहसुन एक जोरदार एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी कोशिकाओं को भी फिर से बनाता है। यह आपको चिकनी, नरम और मुंहासे से मुक्त त्वचा पाने में मदद करता है।

लहसुन के साथ, आप बाज़ार में बिकने वाले उत्पादों का सहारा लिए बिना इन सभी लाभों को पा सकते हैं। आखिरकार, उनमें ज्यादातर इंफ्लेमेटरी केमिकल होते हैं जो लंबे समय में आपकी एपिडर्मिस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह आपकी प्रतिरक्षा की रक्षा करता है

लहसुन को धन्यवाद, आपका इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत हो जाता है और आपको सूक्ष्मजीवों और बैक्टीरिया से अपनी रक्षा करने में मदद करता है।

कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों से बचने के लिए भी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ स्थिति में रखना ज़रूरी है। आप खुद को बचाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं वह करना ज़रूरी है नहीं तो आप किसी भी वायरल या बैक्टीरियल हमले के शिकार हो सकते हैं।

शहद क्यों?

शहद वजन घटाने में मदद करता है

यह सुनने में झूठ लग सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। जब आप खाली पेट पर शहद के साथ लहसुन खाते हैं तो यह आपका पोषण करता है और आपकी भोजन की लालसा को कम करता है।

बदले में यह तनाव और कोर्टिसोल के उत्पादन को कम करता है। कोर्टिसोल एक हार्मोन है जो जब आप इस दशा का अनुभव करते हैं तब बनता है। इस तरह यह लाजवाब मिश्रण वास्तव में आपको आराम करने में मदद कर सकता है।

यह सूजन को कम करता है

यदि आपको माइग्रेन या क्रॉनिक दर्द है तो अपने डाइट में शहद जोड़ें। इसका अद्भुत स्वाद आपको आराम देगा। आप यह भी देख सकते हैं कि ऐसा करने के बाद आपको दर्द निवारक दवाओं की कम ज़रूरत होती है।

यह आपके जीवन की क्वालिटी को सुधारने में मददगार हो सकता है।

यह एनर्जी का एक बढ़िया स्रोत है

जीवन व्यस्त है। काम या विद्यालय, परिवार और अंतहीन टू-डू सूचियों के बीच … हम सब की एनर्जी खर्च होती रहती है। यही कारण है कि बहुत से लोग एनर्जी ड्रिंक या चीनी के पेय चुनते हैं।

लेकिन समय के साथ ये ड्रिंक पीने का नतीजा सहायक होने के बजाय नुकसानदेह होता है। दूसरी तरफ, शहद आपको बिना किसी दुष्प्रभाव के एक्स्ट्रा एनर्जी देगा।

खाली पेट पर लहसुन और शहद कैसे लें

सामग्री

  • 12 कलियां लहसुन
  • 1 कप शहद (335 ग्राम)
  • 1 ढक्कन के साथ ग्लास जार

तैयारी

  • लहसुन की कलियों को काटें या क्रश करें।
  • जार में शहद डालें।
  • उसमें लहसुन मिलाएं।
  • जार बंद करें और इसे एक सप्ताह के लिए एक अंधेरे स्थान पर स्टोर करें।
  • इतने समय के बाद, आप रोजाना खाली पेट पर लहसुन और शहद का एक बड़ा चम्मच ले सकते हैं।

इस उपचार के लाभ वास्तव में अद्भुत हैं। आप इसे आजमायेंगे, है ना?



  • Healthline.com 11 Proven Health Benefits of Garlic [Online] Available at: www.healthline.com/nutrition/11-proven-health-benefits-of-garlic
  • Healthline.com 10 Surprising Health Benefits of Honey [Online] Available at: www.healthline.com/nutrition/10-benefits-of-honey
  • De Luis DA, Aller R. Ajo y riesgo cardiovascular. An. Med. Interna (Madrid) 2008;25(5):237-240
  • Revista Científica Hygia Enfermería. Colegio de Enfermería de Sevilla. 2013;20(83)

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।