वज़न घटाने के लिए कितना पैदल चलें?

अगर हम चलने-फिरने या किसी स्पोर्ट्स के आदी नहीं हैं, तो धीरे-धीरे पैदल चलना शुरू करना चाहिए और जैसे-जैसे शरीर एक्सरसाइज के लिए अभ्यस्त हो जाए, हमें मशक्कत बढ़ानी चाहिए।
वज़न घटाने के लिए कितना पैदल चलें?

आखिरी अपडेट: 10 जुलाई, 2018

एक्सरसाइज हम सभी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए मन बनाना और असल में बाहर निकल कर नियमित पैदल चलना, कड़ी मशक्कत करके अपना वजन घटा लेना बिलकुल अलग चीज है।
इसका कारण शायद यह है कि एक बनी-बनायी रूटीन को तोड़ना या अचानक बदलना बहुत मुश्किल चीज है। जंक फूड की जगह पौष्टिक आहार लेना और रोज़ व्यायाम करना बड़ी इच्छाशक्ति की मांग करते हैं। पर सब से ज़्यादा महत्वपूर्ण है, धीरज रखना।
महज शुरुआती कुछ ही हफ्तों में हर छोटी से छोटी बात का पालन करना और फिर दोबारा अपनी पुरानी जीवनशैली में लौट जाना वज़न घटाने के लिए किसी काम का नहीं है।
वास्तविकता यह है कि वज़न घटाने के लिए पैदल चलना जितना कठिन लगता है उससे कहीं ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको किसी आलीशान ज़िम या महंगे क्रीम पर पैसा खर्च करने की कोई ज़रूरत नहीं है। तो क्या आप जानते हैं, इसके लिए आपको किस चीज़ की ज़रूरत है? महज पैदल चलने की।
अगर आप अपने एक्स्ट्रा फैट से तंग आ गए हैं, और हर नुस्खा आज़मा लिया है लेकिन हर चीज बेअसर रही है, तो वक़्त आ गया है कि उन सब चीजों से छुटकारा पा लिया जाए। अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो शरीर के हर हिस्से से चर्बी घटानी होगी जिससे आप छोटी साइज के कपड़े भी पहन सकें।
अगर आप सोच रहे हैं, वाकिंग पर इतनी जोर क्यों, तो जान लिजिये कि  पैदल चलना एक एरोबिक्स एक्सरसाइज है। जब आप पैदल चलते हैं, उस समय आपके शरीर की हर मांशपेशी सक्रिय होती है और हर जगह से मोटापा घटता है। इस तरह, चलते वक्त आप अपने जमाये हुए कैलोरी के पहाड़ को जलाकर वज़न घटाते हैं, शरीर को ऑक्सिजनेटेड रखते हैं, साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि आपका दिल स्वस्थ ढंग से काम करता रहे।

वजन घटाने के लिए किसे पैदल चलना चाहिए?

पैदल चलना: वज़न घटाने के लिए
मेडिकल साइंस ने यह सिद्ध कर दिया है, पैदल चलना हर इंसान के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। वे लोग जो व्यायाम करने के आदी हैं और वे लोग जिन्होंने जीवन में कभी व्यायाम न किया हो, दोनों के लिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
फिर भी हमारी यही सलाह है कि किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से अपने शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ज़रूर लें। अगर आपको कोई स्वास्थ समस्या होगी तो वह सामने आ जाएगी, भले ही वह दिल की बीमारी हो या श्वसन की।

कितनी बार चलें

आपको अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार कार्य करना चाहिए। अगर आपने बहुत समय से कोई एक्सरसाइज प्रोग्राम नहीं अपनाया है तो शुरुआती दिनों में आपको लम्बी दूरियां चलने से बचना चाहिए। मध्यम गति से छोटी-छोटी दूरियों के अंतराल (10-15 मिनट) से शुरू करें।
आप एक दिन में दो बार चलने के साथ शुरुआत कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे समय को बढ़ा सकते हैं। इस समय सबसे ज्यादा ज़रूरी अपनी रेगुलर रूटीन को जारी रखना है।
अगर आप रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तक चलें और नियमित आहार लें तो 5 महीने में लगभग 20 पाउंड घटा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:

पीडोमीटर का इस्तेमाल करें

पैदल चलना: पीडोमीटर
पीडोमीटर विशेष रूप से चलने के दौरान लिए गए क़दमों को नापने के लिए ही डिजाइन किया गया है। कदमों की संख्या के साथ-साथ यह वेग, दूरी और ताल भी नापता है।
इस तरह यह हमें एक लक्ष्य तय करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम अपना लक्ष्य रोज़ बढ़ा सकते हैं। जैसे कि, वज़न कम करने के लिए ज़्यादा गति में चलना या ज़्यादा क़दम चलना।
इसे आप अपने साथ काम पर भी ले जा सकते हैं य फिर घर के काम करते वक़्त पहने रख सकते हैं। जब दिन ख़त्म हो जाता है, यह आपको बताएगा कि आपने दिन भर में कितनी कैलोरी जलाई, और कितने कदम चले। यह वह आपको यह भी बता सकता है कि अगली बार अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कितने कदम लेने चाहिए।

पैदल चलना कितना फायदेमंद है

  • यह बीमारिों से बचाता है और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • यह मेटाबोलिज्म में तेज़ी लाने के लिए बहुत उपयोगी है। इस तरह शरीर मोटापे का शिकार नहीं होता।
  • हड्डियों को मज़बूत करता है और इस तरह ‘ऑस्टियोपोरोसिस’ की शिकायत नहीं होती।
  • रक्त संचालन अच्छा होता है और यह दिल को मज़बूत करने में मदद करता है।
  • तनाव से बचाता है और मानसिक संतुलन बनाए रखता है।

सुझाव

पैदल चलना: नियमित रूप से चलना
  • डॉक्टर से मिलने के बाद, एक लक्ष्य तय करें। ध्यान रखें, अपनी सीमा पार न करें।
  • चलना बंद ना करे। अगर आप पूरा हफ्ते नहीं चल सकते तो छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा करें।
  • चलते समय आरामदायक कपड़े और जूतें पहने।
  • वज़न घटाने के लिए चलने से पहले 5 मिनट तक शरीर को वार्मअप करना न भूलें।
  • आहार को नियमत रखें और फैट का सेवन कम से कम करें।
  • अच्छी मुद्रा बनाए रखें: सीधी पीठ, सिकुड़ा हुआ पेट और हाथ आराम से हों।
  • सांस लेने पर नियंत्रण रखें। चलने की अपनी ताल के अनुसार सांस लें और बाहर छोड़ें।
नोट: आपका शरीर जो संकेत दे उन्हें अनदेखा न करें। चक्कर आना, उच्च रक्तचाप या अत्यधिक थकान के किसी भी लक्षण के दिखने पर आपको अपने चलने की गति को रोकना या चलना बंद कर देना चाहिए।
वज़न घटाने के लिए पैदल चलना एक बहुत ही चमत्कारी और फायदेमंद एक्सरसाइज है। इसको पूरे हौसले और जोश के साथ करते रहें परिणाम आपको जल्द मिलेंगे।



यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।