4 नेचुरल ड्रिंक: वजन घटाना चाहते हैं तो इन्हें न भूलें

अपने रोज के खाने की कुछ चीजों के बदले अगर आप पेय लें तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप भूखे रहेंगे। दरअसल इस उपयोगी तरकीब की खूबी यह है कि पेट जल्दी भर जायेगा और आपकी कैलोरी की गिनती भी कम हो जायेगी।
4 नेचुरल ड्रिंक: वजन घटाना चाहते हैं तो इन्हें न भूलें

आखिरी अपडेट: 30 जून, 2019

नेचुरल ड्रिंक की कई बढ़िया रेसिपी हैं जिन्हें भूलना नहीं चाहिए, खासकर यदि आप अपना वजन घटाना और इनके ढेर सारे गुणों का फायदा उठाना चाहते हैं।

अच्छी बात यह है कि अपने वजन के मामले में इनका असर आपको बहुत जल्दी दिखाई देगा। कम फैट खाकर आप यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि वजन धीरे-धीरे सेहतमंद तरीके से कम हो।

इनका एक और फायदा है। आपको मालूम होगा कि आपके जूस या स्मूदी में क्या-क्या रसायन हैं। इसलिए आप कितनी कैलोरीज़ लेते हैं इस पर ज्यादा नियंत्रण रहेगा।

अक्सर जब हम डाइट पर होते हैं तो अनजाने में ऐसे जूस पीते हैं जिनमें बहुत ज्यादा चीनी होती है। यह विकल्प बिलकुल भी स्वास्थ्यकारी नहीं है।

इसके अलावा हम कई बार इस गलतफहमी में रहते हैं कि वजन घटाने का सबसे आसान तरीका खाना नहीं खाना है। इस तरह हम अपने शरीर पर होने वाले इसके नेगेटिव प्रभाव की ओर ध्यान नहीं देते हैं।

लेकिन यहाँ हम नेचुरल ड्रिंक की जो रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं उनके साथ ऐसा नहीं है। आप इनके साथ अपने पसंद की चीजों को इस्तेमाल करके तरह-तरह के जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और स्मूदी बना सकते हैं। ये सिर्फ जायकेदार और सेहतमंद ही नहीं हैं बल्कि आपकेमेटाबोलिज्म को तंदरुस्त रखने में मदद भी करती हैं।

इनसे आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है, आपकी कैलोरी की जरूरतें पूरी होती हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में फिर से भूख नहीं लगती।

जब आप अपने वजन घटाने के प्लान में पेय को शामिल करना चाहते हैं तो आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिये।

  • उनमें 200 से कम कैलोरी होनी चाहियें।
  • इन्हें आपको 200 मिली. (करीब 1 ग्लास) और 750मिली. (3 ग्लास) के बीच में पीना चाहिये।
  • इनके घटकों में चीनी कम और फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होना चाहिये।
  • हम आपको गाढ़े पेय चुनने की राय देंगे क्योंकि अगर आप ड्रिंक को बहुत ज्यादा पानी डालकर पतला नहीं बनायेंगे तो ज्यादा देर तक पेट भरा हुआ महसूस होगा।

इतने सारे फायदों के अलावा इनकी एक और बढ़िया बात है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये जल्दी बन जाती हैं। इनको बनाने की चीजें सस्ती होती हैं और करीब-करीब सभी दूकानों में मिल जाती हैं।

याद रहे, वजन घटाने के लिए इनको अकेले पीना जज़रूरी है। इनको पीने के एकदम पहले या बाद में कुछ और नहीं खाना चाहिये।

1. नेचुरल ड्रिंक से दिन को शुरू करने के लिए ग्रीन जूस

दिन की शुरुआत ढेर सारी एनर्जी के साथ करना बहुत ज़रूरी है। यह ड्रिंक आपको दिन भर का काम बिना थके आराम से करने की ताकत देता है।

डेड़ ग्लास (300 मिली.) के लिए ज़रूरी सामग्री

  • 1/2 प्याला पानी (125 मिली.)
  • 5 बड़े चम्मच नींबू या संतरे का रस (50 मिली.)
  • 1/2 प्याला ताज़ा खीरा (100 ग्राम)
  • 1/2 हरा सेब
  • 2 प्याली पालक (50 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच पार्सले (10 ग्राम)

कैसे बनायें

  • सभी चीजों को धोयें, फिर खीरे और सेब को छीलें।
  • सभी घटकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • ब्लेंडर में आधा प्याला पानी और नींबू या संतरे का रस डालें।
  • कटे हुए खीरे और सेब को पालक और पार्सले के साथ डालें।
  • सभी चीजों को ब्लेंड करें जब तक वे स्मूद हो न जायें।
  • अगर आपको ज्यादा गाढ़ा नहीं पसंद है तो थोड़ा और पानी मिलायें।

2. वजन घटाने के लिए नींबू और अदरक का जूस

यह एक ताजगी देने वाला पेय है। आप इसे गर्मी के दिनों में पी सकते हैं या फिर कसरत करने के बाद इसका मज़ा ले सकते हैं।

इसमें गाजर और सेब डाला जाता है जिनसे आपको फाइबर और प्रोटीन मिलता है। अदरक आपके मेटाबोलिज्म को प्रोत्साहित करने में गजब का काम करती है।

एक ग्लास (200 मिली.) के लिए ज़रूरी सामग्री

  • 2 प्याले कद्दूकस की हुई गाजर (230 ग्राम)
  • 1 सेब
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक (2ग्राम)
  • 1/2 प्याला एरेटिड या मिनरल वॉटर (125 मिली.)
  • 5 बड़े चम्मच नींबू का रस (50 मिली.)
  • 2 आइस क्यूब्स
  • 1 बड़ा चम्मच शहद (25ग्राम) (वैकल्पिक)

कैसे बनायें

  • गाजर, सेब और अदरक को धोयें, छीलें और काटें।
  • अपने ब्लेंडर में मिनरल वॉटर को बाकी सब घटकों के साथ डालें और मिक्स करें।
  • अगर आप चाहें तो पेय को मीठा और ज्यादा एनर्जी देने वाला बनाने के लिए एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं।

3. फलों के साथ जई या ओट्स की स्मूदी

जई में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। इसलिए इस अनाज को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाती है।

यह खासतौर से जठरशोथ और कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी होती है। जई की लाजवाब खूबियों और स्वादिष्ट ताजे फलों के साथ मिलाकर बनाई जाने वाली इस रेसिपी से एक जायकेदार कॉकटेल बनता है। इसे पीने के बाद आपमें ताकत आती है और आप घंटों तक संतुष्ट और भरा-पूरा महसूस करते हैं।

डेड़ ग्लास (300 मिली.) के लिए ज़रूरी सामग्री

  • 2 प्याले जई (100 ग्राम)
  • 2 प्याले पानी (500 मिली.)
  • 1 प्याला ताज़ी स्ट्रॉबेरी (150 ग्राम)
  • 1 सेब
  • 1/2 ग्लास बादाम दूध (100 ग्राम)
  • 2 केले
  • 1 छोटा चम्मच दालचीनी (5 ग्राम)

कैसे बनायें

  • जई को पानी के साथ 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकायें।
  • जब ये तैयार हो जाये तो इसे ठंडा होने दें। फिर छानकर अधिक पानी को हटायें। (आप चाहें तो इस पानी को संभालकर रख सकते हैं और बाद में इसको एक ताजगी और ताकत देने वाले पेय की तरह पी सकते हैं)
  • जई और स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर में डालें और मिक्स करें।
  • फिर सेब को छोटे टुकड़ों में काटें और बादाम दूध के साथ ब्लेंडर में डालें।
  • आखिर में कटे हुए केले डालें।
  • अंतिम चरण में मिश्रण पर दालचीनी छिडकें।

4. एवोकैडो स्मूदी

एवोकैडो में हेल्दी फैट की अधिक मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है और यह मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। अगर आपको सिर्फ इतने से तसल्ली न हो, तो बता दें कि यह कोलेस्ट्रॉल से निपटने में भी मदद करता है।

प्रतिदिन 3 सर्विंग्स के लिए ज़रूरी सामग्री

  • 1 मध्यम नाप का एवोकैडो
  • 1 प्याली ताज़ी स्ट्रॉबेरीज़ (150ग्राम)
  • 3 प्याले स्किम्ड मिल्क (750 मिली.)
  • 1 केला
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (10 ग्राम)

कैसे बनायें

  • एवोकैडो को दो हिस्सों में काटें और अंदर का गूदा निकालें।
  • स्ट्रॉबेरी को धोयें और दो हिस्सों में काटें।
  • दोनों घटकों को ब्लेंडर में डालें और मिलाएं।
  • आखिर में दूध और केला डालें और फिर से फेंटकर एक क्रीमी ड्रिंक बनायें।

इन लाजवाब ड्रिंक्स को आजमा कर देखें।




इस प्रकाशन की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी समय चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए गए निदान, उपचार या सिफारिशों को सुविधाजनक या प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। यदि आपको कोई संदेह है तो अपने विश्वसनीय चिकित्सक से परामर्श करें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी स्वीकृति लें।