बढ़ती उम्र के दाग-धब्बे : एज स्पॉट से छुटकारा पाएँ

सोलर लेंटिजीन्स, लिवर स्पॉट, उम्र के निशान... चाहे आप उन्हें जो भी नाम दें, आप निश्चित ही उनसे छुटकारा पाना चाहती हैं। उम्र के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए इन प्राकृतिक नुस्खों को आजमायें।
बढ़ती उम्र के दाग-धब्बे : एज स्पॉट से छुटकारा पाएँ

आखिरी अपडेट: 01 फ़रवरी, 2019

क्या आपको बढ़ती उम्र के साथ होने वाले दाग-धब्बे दिखने लगे हैं? क्या आप जानती हैं कि बढ़ती उम्र के साथ ये एज स्पॉट और भी बड़े और गहरे हो सकते हैं?

उनमें दर्द नहीं होता या कोई दूसरे लक्षण नहीं आते। फिर भी, एस्थेटिक्स के ख़याल से लोग उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।

यहाँ हम आपको बताएँगे, उम्र के इन दाग-धब्बों को नेचुरल नुस्खों से कैसे हटाया जाए।

एज स्पॉट : कुछ जरूरी जानकारी

एज स्पॉट : कुछ जरूरी जानकारी

उन्हें सोलर लेंटिजीन्स (solar lentigines) या “लिवर स्पॉट्स” कहा जाता है। वे सपाट, भूरे-लाल या काले निशान हैं जो आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देते हैं

सामान्यतः, ये चेहरे, गरदन, या हाथों के पीछे होते हैं। ये कुछ लोगों की बांह, पीठ या पैरों में भी हो जाते हैं।

50 वर्ष की उम्र से ये दाग-धब्बे दिखाई देना शुरू होते हैं। इनका संबंध जरूरत से ज्यादा UV किरणों से संपर्क होने से है

इनके आकार अलग-अलग होते हैं। ज्यादातर मामलों में ये हानिकारक नहीं होते। फिर भी, कैंसर की किसी भी संभावना से इन्कार करने के लिए डॉक्टर से इनकी जाँच करा लेना जरूरी है।

चेहरे, गरदन या हाथों का रंग उतरना, विशेष रूप से अधेड़ उम्र की महिलाओं में, आम बात है। इस तथ्य को समझने के लिए हमें सबसे पहले मेलानिन (melanin) के बारे में चर्चा करनी पड़ेगी। मेलानिन वह पिग्मेंट है जो आपकी त्वचा को उसका विशिष्ट रंग देता है।

जब आपकी त्वचा धूप के संपर्क में होती है, तब हानिकारक UV किरणों से आपकी त्वचा की अंदरूनी परतों की सुरक्षा करने के लिए, मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है

जब आप लम्बे सम्स्य के लिए टैनिंग बेड्स या लैम्प्स का इस्तेमाल करते हैं, तब भी यही होता है।

उम्र के दाग-धब्बे दिखाई देने में बढ़ावा देने वाले दूसरे कारण लंबी बीमारी, बढ़ती उम्र और गलत खानपान हैं।

उम्र के दाग-धब्बों के लिए प्राकृतिक नुस्खे

अपनी उम्र के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने की कोशिश में ज्यादातर लोग खर्चीले या कभी-कभी कष्टदायक मेडिकल या ब्यूटी ट्रीटमेंट का विकल्प चुनते हैं।

फिर भी, आप उम्र के दाग-धब्बे कम करने के लिए आप प्रकृति का फायदा भी उठा सकती हैं

आइए, देखते हैं कि कैसे।

1. नींबू जूस

नींबू में मौजूद साइट्रिक ऐसिड और एंटी ऑक्सिडेंट, दोनों नेचुरल लाइटेनर का काम करते हैं। नींबू का रस उम्र के दाग-धब्बों को कम करता है (यह इसकी भी व्याख्या करता है कि कॉस्मेटिक क्रीम में इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है)।

  • आपको सिर्फ यही करना है कि आधा टुकड़ा नींबू निचोड़ लें और इसमें एक रुई का फाहा डुबो दें।
  • इसे अपने पूरे चेहरे पर दाग-धब्बों वाली जगहों पर लगायें और इसे 20 मिनट के लिए रहने दें
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • हम इस नुस्खे को रोजाना रात में लगाने की सलाह देते हैं।
  • यदि आप इसे दिन में लगाती हैं, तो नींबू के एसिड का उलटा असर हो सकता है। इससे और भी ज्यादा दाग-धब्बे हो सकते हैं

2. छाछ (Buttermilk)

एज स्पॉट से छुटकारा पाएँ -छांछ से

छाछ आपको ब्यूटी स्टोर्स या उन दुकानों में मिल सकती है जो नेचुरल प्रोडक्ट बेचते हैं। छांछ का एसिड आपके चेहरे को साफ करता है और उम्र के दाग-धब्बे मिटाता है

आपको सिर्फ यही करना है:

  • हर रात को सोने से पहले त्वचा धोने के तुरंत बाद लगाइए

3. ऐलोवेरा

यह पौधा आपकी त्वचा के लिए इतना हैरतअंगेज है कि इसे हर घर में मौजूद रहना चाहिए। यह घावों को ठीक करने और उसके साथ-साथ उम्र के दाग-धब्बे कम करने के काम आता है।

यह लगाने में भी आसान है :

  • ऐलोवेरा की एक डंठल जमीन की सीध में काट लीजिए और इसका तरल निकाल लीजिए।
  • चेहरा और गरदन अच्छी तरह से धो लीजिए, फिर उन पर जेल लगाइए।
  • बिना धोए, इसे सूखने दीजिए।

4. एप्पल साइडर विनेगर

यह आपके भोजन को बढ़िया स्वाद देता है। किचन में इसे रखा जाना जरूरी है। इसके अलावा भी, त्वचा की विभिन्न बीमारियों और संक्रमण का इलाज करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है

एप्पल साइडर विनेगर के एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाते हैं और आपकी त्वचा को तरोताजा करते हैं। इस नुस्खे को खाया या लगाया जा सकता है। इसे आपको प्रतिदन पीना चाहिए।

सामग्री

  • 1/2 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (5 मिलीलिटर)
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटी चम्मच शहद (7.5 ग्राम)

तैयारी

  • आधा बड़ा चम्मच विनेगर पानी के कप में मिला दीजिए।
  • अच्छी तरह मिलाइए, और प्रतिदिन सुबह पीजिए
  • यदि आपकी इच्छा हो, तो इसे रोचक स्वाद देने के लिए इसमें एक छोटे चम्मच शहद भी मिला सकती हैं।

आपकी त्वचा पर लगाने के लिए, एप्पल साइडर विनेगर के टॉपिकल नुस्खे में आसानी से मिलने वाली सामग्रियाँ शामिल हैं।

सामग्री

  • 1/2 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • 1 प्याज
  • 1/2 छोटी चम्मच गुलाब जल (5 मिलीलिटर)

तैयारी

  • प्याज छील दीजिए और इसे खरल और मूसल से पीसकर एक पेस्ट बना लीजिए।
  • इसे विनेगर और गुलाब जल के साथ मिलाइए।
  • किसी माइल्ड साबुन से अपना चेहरा धो लीजिए।
  • उम्र के दाग-धब्बों पर लगाइए।

इसे 20 मिनट तक रहने दीजिए, और गरम पानी से धो लीजिए।

5. कैस्टर ऑयल

एज स्पॉट से छुटकारा पाएँ - कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल सौंदर्य उपचारों में ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। आप मानें या न मानें, यदि आपको उम्र के दाग-धब्बे हों तब भी यह आपके लिए काम कर सकता है।

यह बहुत ही आसान है। सिर्फ इस पौधे के अर्क की कुछ बूँदें अपने हाथों में लेकर दाग-धब्बों वाली जगहों पर हर रात लगा लें

यह तेल आपकी त्वचा के लिए सबसे बढ़िया तेलों में से एक है, क्योंकि यह कोलेजन  और इलास्टिन फाइबर का उत्पादन बढ़ाता है

इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा ज्यादा मुलायम, ज्यादा साफ और झुर्रियों व उम्र के दाग-धब्बों से मुक्त हो जाएगी

6. ऑक्सिजेनेटेड वाटर

यह चीज भीहर  घर में मौजूद होनी चाहिए, क्योंकि यह फस्ट एड किट का एक हिस्सा भी है। यहाँ आप उम्र के दाग-धब्बे कम करने में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं

हर रात, सोने से पहले ऑक्सिजेनेटेड वाटर में डुबाकर एक रुई का फाहा अपने चेहरे पर फेर लें। इसे धोइए मत

इन बढ़िया प्राकृतिक नुस्खों को आजमाइए और उम्र के दाग-धब्बों को अलविदा कह दीजिए!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।