6 चीजें जिन्हें आपको सफेद सिरके से साफ नहीं करना चाहिए

सफेद सिरका सफाई करने के लिए एक कमाल का नेचुरल घटक है। लेकिन आप इसे सभी चीजों के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते। आपको इससे किन चीजों को साफ नहीं करना चाहिए यह जानने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें।
6 चीजें जिन्हें आपको सफेद सिरके से साफ नहीं करना चाहिए

आखिरी अपडेट: 04 जनवरी, 2019

जब सफाई की बात आती है तो सफेद सिरके (White vinegar) के फायदेमंद प्रभावों की बहुत तारीफ होती है। लेकिन कुछ वस्तुओं या सतहों पर इसका अच्छा नतीजा नहीं मिलता। इस पोस्ट में हम बताने जा रहे हैं, सफेद सिरके से कौन सी चीजों को साफ नहीं करना चाहिए।

औद्योगिक रसायनों के विपरीत सिरका एक नेचुरल घटक है जिसे आप कई चीजों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा, नींबू, और नमक के साथ यह रोजमर्रा के घटकों के खास ग्रुप में शामिल है जिनके कई अन्य उपयोग हैं।

पर सभी चीजों की तरह इसके अपवाद भी होते हैं। कुछ चीजें हैं जिनको अगर आप बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो आपको उन्हें सफेद सिरके से साफ नहीं करना चाहिए। क्या आप जानते हैं, वे कौन सी चीजें हैं? पता करें कि हम किन चीजों की बात कर रहे हैं।

इन 6 चीजों को सफेद सिरके से साफ नहीं करना चाहिए

सफेद सिरके का पीएच कम होता है। यह इसलिए इतना कारगर है कि इसका कम पीएच इसे एक अम्लीय पदार्थ बनाता है। इसिये यह कुछ चीजों के लिए जहाँ अच्छा हो सकता है, बाकियों के लिए नहीं होता।

यहां कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें आपको सफेद सिरके से साफ नहीं करना चाहिए:

1. हार्डवुड फ्लोर

यह कुछ सतहों पर जहाँ काम कर सकता है, वहीं हार्डवुड फ्लोर पर सफेद सिरके का उपयोग करने से स्थायी दाग पड़ सकते हैं या उसका रंग बिगड़ सकता है।

इसलिए अनावश्यक समस्याओं से बचने के लिए आप जो सावधानी बरत सकते हैं, वह यह है कि इस तरह की फर्श के लिए बने खास सफाई प्रोडक्ट को ही खरीदें। हां, यह एक नेचुरल विकल्प नहीं है, लेकिन आपके पास ज्यादा चॉइस नहीं है।

लकड़ी के फर्नीचर के साथ मामला ऐसा नहीं है। सफेद सिरका जैतून के तेल में मिलकर लकड़ी के फर्नीचर से दाग और गंदगी को हटाने में  उपयोगी हो सकता है।

2. पत्थर की सतहें

ग्रेनाइट या संगमरमर जैसे नेचुरल पत्थर की अम्लीय पदार्थों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं होती है। इसलिए इन सतहों पर सफेद सिरका नहीं लगाना ही अच्छा है। आपको उन पर नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

पत्थर की फर्श के लिए भी यही बात है। इन सतहों के लिए खास तौर से बने सफाई प्रोडक्ट का उपयोग करना बेहतर है।

3. उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक साधन

इसमें पॉलिश करने का गुण होने के बावजूद, आपको टीवी या कंप्यूटर को साफ करने के लिए सफेद सिरके का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसे माइक्रोवेव, कॉफी मेकर या आयरन पर भी नहीं लगाना चाहिए। टैबलेट और मोबाइल फोन जैसे टच स्क्रीन पर तो बिलकुल भी ऐसा न करें।

उनकी नेचुरल चमक को खत्म करने और उनकी सतह खराब करने के अलावा, यह पदार्थ उनके पार्ट्स में बदलाव ला सकता है। नतीजतन, आप सिरके के कारण तकनीकी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

4. खाने के दाग

चाहे वह कपड़े, फर्श, आपकी कार की सीट या सोफे पर हो, सफेद सिरका खाने के दाग को नहीं हटाता। इसके विपरीत, इसके तत्व खाने के बचे हुए टुकड़ों पर असर डालते हैं और उन्हें हटाना ज्यादा कठिन हो जाता है।

5. ब्लीच

सफेद सिरके को ब्लीच के साथ कभी न मिलाएं। इन दो तत्वों का संयोजन घातक हो सकता है क्योंकि वे क्लोरीन गैस बनाते हैं। वेपर से निकला यह जहरीला तत्व है।

6. लोहे के बर्तन

ये रसोई की प्यारी वस्तुएं उन चीज़ों की सूची में हैं जिन्हें आपको सफेद सिरके से दो कारणों से साफ नहीं करना चाहिए। पहला यह है कि सिरके में मौजूद एसिड नॉन स्टिक सतहों को अलग कर देता है। जैसा कि आप जानते हैं, यह आपके बर्तनों की कार्यक्षमता को बहुत सीमित करता है।

इसके अलावा, लोहा इन एसिड के अवयवों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं करता है। इसका नतीजा एक दाग लगे हुए बर्तन के रूप में सामने आ सकता है।

ऐसी चीजें जिनको आप सफेद सिरके से साफ़ कर सकते हैं

यह ठीक है कि कुछ चीजों को साफ करने के लिए इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, लेकिन सफाई के मामले में सफेद सिरके के बहुत से फायदे हैं। इससे आप जिन सतहों को साफ कर सकते हैं, वे हैं:

  • लकड़ी का फर्नीचर
  • बाथरूम की चीजें: शौचालय, टब, नल, सिंक
  • उपकरणों और पुर्जों से जंग हटाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं
  • इसके अलावा, आप इसे फ्रिज को कीटाणुरहित करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • आईना

अंत में, यह घटक या तो एक जोरदार सफाई का साथी हो सकता है या एक दोधारी तलवार जिसके अपरिवर्तनीय नतीजे होते हैं। यदि आप सब बातें जानते हैं और साफ की जाने वाली चीज के घटकों पर ध्यान देते हैं, तो आप उन चीजों को बर्बाद करने से बच सकते हैं जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।