5 सबसे आम कूल्हे की समस्याएं

इसके बावजूद कि जॉइंट किसी भी दूसरे अंग के मुकाबले ज्यादा वजन सहन करते हैं, हममें से कई लोग कुछ देर रुककर हमारे कूल्हों की अहमियत के बारे में कभी नहीं सोचते। इस बारे में यहाँ कुछ ज्यादा जानकारी पाइए।
5 सबसे आम कूल्हे की समस्याएं

आखिरी अपडेट: 16 सितंबर, 2019

आप कह सकते हैं, बात जब सेहत की आती है तो हिप या कूल्हे हमारे शरीर के सबसे ज्यादा उपेक्षित अंगों में से एक हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि जीवन काल में हिप से जुड़ी किन समस्याओं का उन्हें सामना करना होगा।

आपके हिप्स एक जॉइंट हैं, जिनका मुख्य काम एक या एकाधिक हड्डियों का सपोर्ट करने का होता है। उनका उद्देश्य सेक्रम, इलियम और फीमर को अपनी जगह पर बनायें रखना है

कूल्हे (hips)

कूल्हे की समस्याएं

धड़ और निचले अंगों के बीच उनकी लोकेशन बताती है कि वे आपकी देह के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं

आपके कूल्हे झुकते हैं, घूमते हैं और एक विशाल कब्जे की तरह काम करते हैं

जहाँ तक बात उनकी शारीरिक संरचना की आती है, उनमें एक और बहुत महत्वपूर्ण चीज शामिल है: कॉक्सोफेमोरल जॉइंट (जहां फीमर का सिरा कूल्हे से जुड़ता है)।

आपके शरीर के सबसे मजबूत जोड़ों में से एक होने के बावजूद, आपके कूल्हे कई तरह की चीजों के लिए संवेदनशील होते हैं, जो समय के साथ कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

सबसे आम कूल्हे की समस्याएं

हालांकि आपके कूल्हे बहुत स्टेबल होते हैं, लेकिन उनमें कुछ समस्याएं हो सकती हैं। उनमें से कुछ का एक नाम है जो उस अंग को दर्शाता है जिसमें वे होते हैं। दूसरी समस्याओं का इलाज बहुत जटिल है।

यहाँ हम सबसे आम समस्याओं की बात करेंगे।

1. प्यूबल्जिया (Pubalgia)

कूल्हे की समस्याएं : प्यूबल्जिया (Pubalgia)

इसे स्पोर्ट्स हर्निया (sports hernia) के रूप में भी जाना जाता है। इसमें प्युबिक एरिया में मांसपेशियों में चोट लग जाती है।

प्यूबल्जिया हमेशा क्रॉनिक सूजन के एक एपिसोड का संकेत देती है।

सबसे ज्यादा बार प्रभावित होने वाली मांसपेशियाँ एब्डोमिनल और एब्डक्टर मसल्स हैं।

2. ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

एक बहुत ही ठोस और अहम जॉइंट होने के नाते आपके कूल्हे इस दर्दनाक, कष्टप्रद समस्या से बहुत प्रभावित होते हैं।

जॉइंट कार्टिलेज में होने वाले बदलाव ही इसका मुख्य कारण होते हैं

  • दुर्भाग्य से सामान्य रूप से क्रॉनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस एक डिजेनेरेटिव रोग है।
  • इसलिए प्रभावित अंग में जल्दी ही मूवमेंट खोने लगता है।

3. ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा (Osteogenesis imperfecta)

कूल्हे की समस्याएं : ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा (Osteogenesis imperfecta)

इस बीमारी को अक्सर “भंगुर हड्डी रोग (brittle bone disease)” कहा जाता है।

  • यह आपके शरीर के सभी हड्डियों के टिशू को प्रभावित करता है, जिसमें निश्चित रूप से आपके कूल्हे भी शामिल हैं।
  • यह एक जन्मजात या जेनेटिक रोग है।

यह आपके शरीर का एक ऐसा अंग है जिसके सीधी चोट का सबसे ज्यादा शिकार होने की संभावना होती है। ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा अक्सर आपके कूल्हों से जुड़ी होती है।

4. फेमोरल हेड में एवैस्कुलर नेक्रोसिस (Avascular necrosis of the femoral head)

नेक्रोसिस टिशू डेथ का संकेत है। जब बात आपके कूल्हे में हो, तो यह फेमोरल हेड का वर्णन करता है

यह स्थिति पर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन न होने के कारण होती है।  सबसे अहम यह है कि, अगर इसे सही वक्त पर नहीं पकड़ा गया या इलाज नहीं किया गया तो यह धीरे-धीरे क्रॉनिक रूप ले लेती है।

सबसे आम कारण एपिकॉन्डाइल की ऊंचाई पर फेमोरल फ्रैक्चर है। यह ब्लड वेसल्स के टूटने या कॉन्ट्रैक्ट होने का कारण बनता है। दोनों ही मामलों में यह नेक्रोसिस पैदा करता है।

5. फेमोरोएसिटैबुलर चोट (Femoroacetabular impingement)

अंत में फेमोरोएसिटैबुलर चोट का जिक्र करेंगे। यह हिप सॉकेट में नॉर्मल मूवमेंट नहीं होने देती है। इस तरह रगड़ लगातार और दर्दनाक होती जाती है

कूल्हों की इस विशिष्ट गड़बड़ी की वजह अब तक पूरी तरह से अज्ञात है। यह फीमर और एसिटैबुलम (acetabulum) पर असर डाल सकता है

दर्द लगभग असहनीय होता है और तब होता है जब फेमोरल कोंडाइल गलत तरह से सॉकेट में रगड़ खाता है

यह समस्या किसी को भी हो सकती है, पर युवा और एथलीटों में यह सबसे ज्यादा देखी जाती है। आम तौर पर डॉक्टर इसे आर्थराइटिस से जोड़ते हैं और इसे इसके अहम कारणों में से एक मानते हैं।

यह आपकी रुचि हो सकती है ...
बार-बार होने वाले कूल्हों के दर्द के 6 संभावित कारण
स्वास्थ्य की ओर
इसमें पढ़ें स्वास्थ्य की ओर
बार-बार होने वाले कूल्हों के दर्द के 6 संभावित कारण

हालांकि बार-बार होने वाले कूल्हों के दर्द के पीछे किसी गंभीर बीमारी का भी हाथ हो सकता है, उसके लिए अक्सर आपकी खराब मुद्रा या तनाव ही ज़िम्मेदार होते...



  • Anderson K, Strickland SM, Warren R. Hip and groin injuries in athletes. American Journal of Sports Medicine. 2001.
  • Dupré J-P, Bhyssenne D, Keller G, Poitou N. Estudio articular de la cadera. EMC – Kinesiterapia – Med Física. 2000.
  • Márquez Arabia, Jaime, Márquez Arabia, Wiliam. Artrosis y actividad física Arthrosis and physical activity Arthrose et activité physique. Rev Cuba Ortop y Traumatol. 2014.

इस प्रकाशन की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी समय चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किए गए निदान, उपचार या सिफारिशों को सुविधाजनक या प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। यदि आपको कोई संदेह है तो अपने विश्वसनीय चिकित्सक से परामर्श करें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनकी स्वीकृति लें।