कीटनाशकों का उपयोग किए बिना कॉकरोच दूर रखने के चार ट्रिक
कभी-कभी तो यह समझ में नहीं आता, इतना छोटा सा कीड़ा कैसे कुछ लोगों में इतना डर पैदा कर सकता है। यदि यह डर नहीं है तो इसका कारण ज़रूर एक विकर्षण है। इनको अपने आसपास पाते ही नाक में दम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है, कीटनाशकों का उपयोग किए बिना आप कॉकरोच को घर से दूर रख सकते हैं ? अगर जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।
कॉकरोच सबसे आम कीड़ों में से एक है। ये भी कीट हैं और जिन स्थानों तक पहुंचना मुश्किल होता है वहां छिपने और बहुत तेजी से प्रजनन करने की क्षमता रखते हैं।
कॉकरोच नम और अंधेरे स्थानों को पसंद करते हैं , खासकर यदि वे गंदे हों। ये जहाँ रहते हैं वहां अपना रास्ता खोजने के लिए अपने एंटीना का उपयोग करते हैं। दरअसल कॉकरोच लगभग अंधे होते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके घर में कॉकरोच हैं या नहीं, तो आपको जिन जगहों पर सबसे पहले चेक करना चाहिए वे हैं, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के पीछे या नीचे। ये स्टोव और फर्नीचर के आसपास भी घूमते रहते हैं।
बहुत से लोग इन्हें अपने घर से दूर रखने के तरीकों की तलाश करते हैं। सौभाग्य से, इसके प्राकृतिक नुस्ख़े मौजूद हैं। इन कीड़ों को दूर भगाने के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर में कॉकरोच होने के खतरे
यह सिर्फ एक अकारण का भय या सफाई की सनक नहीं है। कॉकरोच वाकई में सेहत के वास्तविक खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनमें से अहम खतरे ये हैं:
- ये रोग फैलाते हैं: वास्तव में कॉकरोच बैक्टीरिया, वायरस, प्रोटोजोआ, फंगस जैसे सूक्ष्मजीवों और इनके अंडों को भी ट्रांसपोर्ट करते हैं। ये पेट के फ्लू, सैल्मोनेला, लेप्टोस्पायरोसिस, हैजा, टाइफस और फूड पॉइज़निंग जैसी स्थितियों का कारण बन सकते हैं।
- भोजन को दूषित करते हैं: क्योंकि ये अपने पैरों पर बैक्टीरिया लिए घूमते हैं। ये आमतौर पर रसोई में झूठन की खोज में रहते हैं।
- इनका मल पित्ती, छींकें और आँखों में पानी आने के रूप में एलर्जी पैदा कर सकता है।
कीटनाशक का उपयोग किए बिना कॉकरोच को कैसे दूर रखें
एकदम नेचुरल सस्ते उत्पादों के साथ कीटनाशकों का उपयोग किए बिना कॉकरोचों को दूर भगाने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं। ये प्रोडक्ट रसायनों की तरह जहरीले नहीं हैं और न ही सेहत के लिए नुकसानदेह हैं।
1. तेज पत्ता (Bay Leaves)
इस सुगंधित यूरोपीय पेड़ की पत्तियां कॉकरोचों को दूर भगाने का जोरदार काम करती हैं। आप इन पत्तियों को पीस कर उन जगहों पर डाल दें जहाँ ये कीड़े रात को घूमते हैं।
जाहिर है कि इन स्थानों को आपको पहले साफ कर लेना चाहिए।
2. बेकिंग सोडा और चीनी
एक बार फिर बचाव के लिए बेकिंग सोडा! यदि आप एक कप बेकिंग सोडा को इतने ही चीनी के साथ मिलायें और इस मिश्रण को घर में चारों ओर छिड़कें तो आप कॉकरोचों से छुटकारा पाने में सक्षम होंगे।
स्पष्टीकरण सरल है: चीनी इन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा इनके लिए घातक गैस छोड़ता है।
इसे भी पढ़ें: सिर की जुएँ ख़त्म करने के असरदार नेचुरल तरीके
3. जावा घास या सिट्रोनेला (Citronella)
यह न केवल कॉकरोच बल्कि मच्छरों और अन्य कीड़ों को भी दूर भगाने वाला बेहद प्रभावी पौधा है। आपको बस इन चरणों का पालन करना होगा:
- रुई के गोलों पर सिट्रोनेला तेल डालें और फिर उन्हें घर में चारों ओर रखें।
- एक और विकल्प यह है कि आधा कप पानी, साइप्रस एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदों और पुदीने के तेल की 10 बूंदों को मिलायें। फिर जहाँ कॉकरोच अधिकतर दिखाई देते हैं वहां इसे स्प्रे करें।
4. बोरेक्स (Borax)
बोरेक्स का उपयोग कई चीजों के लिए किया जाता है, जिसमें तिलचट्टा जैसे कीटों से छुटकारा पाना शामिल है। आपको इसे उन जगहों पर चारों ओर फैलाना है जहाँ ये कीड़े घूमते हैं। जब ये इसे छूते हैं तो डिहाइड्रेट होकर मर जाते हैं।
5. डायटोमेसियस मिट्टी (Diatomaceous Earth)
कीटनाशकों का उपयोग किए बिना कॉकरोच को दूर रखने की आखिरी विधि डायटोमेसियस मिट्टी है। यह एक जबरदस्त ऑर्गनिक तत्व है जो अन्य घरेलू कीटों को खत्म करने में भी मदद करता है।
मूल रूप से इसका असर भी बोरेक्स के समान होता है: यह कीड़ों को डिहाइड्रेट करता है। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए आप इसे भोजन के करीब भी लगा सकते हैं।
इसे फर्श पर चारों ओर फैलायें। ऐसा करने का एक बहुत ही व्यावहारिक तरीका यह है कि इस सफेद पदार्थ के थोड़े निशान छोड़ने के लिए आप डायटोमेसियस मिट्टी से भरा हुआ एक मोजा लें और उसे वांछित सतह पर चारों ओर घुमायें।
एक अंतिम सलाह के रूप में, यह जानना जरूरी है कि कॉकरोचों को दूर रखने के लिए कुछ चीजों के रखरखाव पर आपको ख़ास नज़र रखनी चाहिए। उनमें से कुछ हैं: आटा, अनाज, मांस, चीनी, चीज़, गोंद, चमड़े और पौधों के अवशेष।
यह आदत घर को स्वच्छ रखेगी और कीटनाशकों का उपयोग किए बिना कॉकरोचों को दूर रखने में मदद करेगी । इसके अलावा यहाँ बताये गए नेचुरल उपायों की मदद तो ले ही सकते हैं। इसके बाद आप चैन से सो पायेंगे क्योंकि अब आपको पता है, किचन में आक्रमणकारी नहीं घूम रहे हैं।
यह आपकी रुचि हो सकती है ...