दांतों के टार्टर की सफ़ाई के लिए 3 जोरदार घरेलू ट्रीटमेंट

यदि आप देखते हैं कि नियमित रूप से ब्रश करने के बावजूद आपके दांत खुरदरे और गंदे हैं तो बदसूरती पैदा करने वाले दांतों के टार्टर खत्म करने के लिए इन घरेलू उपचारों को आजमायें।
दांतों के टार्टर की सफ़ाई के लिए 3 जोरदार घरेलू ट्रीटमेंट

आखिरी अपडेट: 20 जुलाई, 2018

दांतों के टार्टर की शिकायत मुँह की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसका दांतों और मसूड़ों पर नकारात्मक असर होता है क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

टार्टर की वजह से दांत देखने में गंदे लगते हैं, भले ही आप उन्हें नियमित रूप से ब्रश क्यों न करें। वास्तव में, जैसे-जैसे टार्टर जमा होता है , यह सांसों की बदबू और दांतों की कैविटी को बढ़ाता है।

समय पर एक पेशेवर डॉक्टर के हस्तक्षेप से छोटी समस्याओं को आगे चलकर बड़ी जटिलताओं में बदलने से रोका जा सकता है। इसके प्राकृतिक समाधान भी उपलब्ध हैं जो टार्टर के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

यहाँ पर हम इसके लक्षणों और 3 उपचारों के बारे में चर्चा करना चाहते हैं।

दांतों के टार्टर (Dental Tartar) क्या है?

टार्टर बैक्टीरिया , खाद्य अवशेष और मिनरल साल्ट से बना एक पीला पदार्थ है। यह थोड़ा-थोड़ा करके दांतों की सतह पर जमता है।

यह एक खुरदरी सख्त परत है जो कुछ खाद्य पदार्थ खाने के दौरान दागों को बनने देती है क्योंकि यह दांतों के एनामेल को नुकसान पहुंचाती है।

इसकी वजह से दांतों की सुंदरता कम होती है। इसके कारण जीवाणुओं के बढ़ने के लिए एक उपयुक्त वातावरण बनता है। दांतों और मसूड़ों का संक्रमण होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

वास्तव में, टार्टर अक्सर निम्न समस्याओं से जुड़ा हुआ है:

  • दांतों में खोह या कैविटी का बनना (Dental cavities)
  • मसूड़े की सूजन या जिंजीवाइटिस (Gingivitis)
  • मुंह से दुर्गंध या हैलिटोसिस (Halitosis)
  • पेरीओडोन्टल बीमारियां या मसूड़ों की बीमारियां (Periodontal diseases)
  • दांतों की क्षति

 

दांतों के टार्टर के लक्षण

सबके दांतों की सतह पर टार्टर विकसित होता है क्योंकि बैक्टीरिया लगातार हमारे मुंह में बढ़ते हैं, खासकर अगर मुंह में भोजन के अवशेष रह जाते हैं।

यह परत दांत की सतह को धीरे-धीरे बदलती है, और जब इसे हटाया नहीं जाता है, तो ज्यादा सख्त परतें जम जाती हैं जिसे हम टार्टर के रूप में जानते हैं।

  • इसका मुख्य लक्षण एक पीला या भूरा खुरदरा दाग है जो आम तौर पर नीचे के सामने वाले दांतों और मसूड़ों की सीमा के बीच होता है।
  • दाग अक्सर सांसों की बदबू और सूजन की समस्याओं के साथ आते हैं।

दांतों के टार्टर की सफ़ाई के घरेलू ट्रीटमेंट

दांतों के टार्टर का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए, डेंटिस्ट के पास जाना और मुंह को स्वच्छ रखने वाली आदतों को बढ़ाना आवश्यक है।

उसके साथ आप कुछ घरेलू उपचार भी उपयोग कर सकते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाए बिना दांतों के टार्टर को खत्म करने में मदद करते हैं।

1. बेकिंग सोडा और नारियल का तेल (Baking soda and coconut oil)

दांतों के टार्टर के लक्षण

इनमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल पदार्थों की प्रचुर मात्रा के कारण बेकिंग सोडा और नारियल के तेल को मिलाकर बनाया गया मिश्रण दांतों के टार्टर के वैकल्पिक समाधान के रूप में लोकप्रिय हो गया है।

हालांकि आपको उचित मात्रा में ही इसका उपयोग करना चाहिए। यह उपाय बैक्टीरिया को समाप्त करता है और भोजन के अवशेषों को हटा देता है। इसे इस्तेमाल करने से दांत ज्यादा सफेद और स्वस्थ नज़र आते हैं।

सामग्री

  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (2 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल (15 ग्राम)
  • 3 बूंदें एसेंशियल पेपरमिंट ऑइल की

तैयारी

  • एक कटोरे में सब चीजों को मिलाएं और एक समान गाढ़ेपन वाल पेस्ट बनायें।

उपयोग

  • अपने टूथब्रश पर थोड़ा सा मिश्रण लगायें और दांतों को ब्रश करें। आप आमतौर पर जिद तरह से टूथपेस्ट का उपयोग करते हैं वैसे इसका उपयोग करें।
  • इसे हफ्ते भर रोजाना एक बार इस्तेमाल करें।

2. शराब बनाने वाली सुराभांड या ब्रूअर्स यीस्ट (Brewer’s yeast)

दांतों के टार्टर: ब्रूअर्स यीस्ट

ब्रूअर्स यीस्ट में मौजूद कम्पाउंड बैक्टीरिया को दांतों पर फैलने के लिए जिस पर्यावरण की जरूरत होती है उसे बदलने में सहायता करते हैं। थोड़े से नमक में मिला हुआ ब्रूअर्स यीस्ट हमें टार्टर बनाने वाले अवशेषों को नरम करने में मदद करता है।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच ब्रूअर्स यीस्ट (15 ग्राम)
  • ½ छोटा चम्मच नमक (2 ग्राम)
  • पानी (आवश्यकता के अनुसार)

तैयारी

  • कटोरे में सभी चीजों को मिलाकर एक क्रीम जैसा पेस्ट बनायें।

उपयोग

  • इस मिश्रण को टूथब्रश का उपयोग करके दांतों पर रगड़ें।
  • इसे एक सप्ताह के लिए दिन में 2 बार इस्तेमाल करें।

 

3. एक्टिव चारकोल (Active charcoal)

दांतों के टार्टर: एक्टिव चारकोल

इसके विशिष्ट काले रंग के बावजूद, एक्टिव चारकोल दांतों के टार्टर को हटाने के लिए सबसे अच्छे समाधानों में से एक है।

इसके कम्पाउंड दांत के एनामेल पर जमने वाले अवशेषों को हटाते हैं और जीवाणुओं के संक्रमण को रोकते हैं।

सामग्री

  • 1 कैप्सूल एक्टिव चारकोल
  • 2 बड़े चम्मच पानी (30 मिली.)

तैयारी

  • थोड़े पानी के साथ एक्टिव चारकोल को गीला करें ताकि वह पेस्ट जैसा हो जाये।

उपयोग

  • एक टूथब्रश का उपयोग करके इसे अपने दांतों पर लगायें।
  • इसे 3 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर कुल्ला करें।
  • इसे सप्ताह में 2 या 3 बार इस्तेमाल करें।

नोट – यह ध्यान रखें कि आपने एक्टिव चारकोल ही खरीदा है, पेट्रोलियम से बना हुआ नहीं।

यदि ठीक से ब्रश करने के बाद भी आपके दांत खुरदरे और गंदे रहते हैं, तो दांतों की खूबसूरती घटाने वाले टार्टर को हटाने के लिए ज़रा इन घरेलू उपायों को आजमा कर देखें।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।