
दांतों में कैविटी का बनना दरअसल दांतों का सड़ना है। कई अलग-अलग फैक्टर दांतों की क्षय में योगदान दे सकते हैं। हालांकि, यह ज्यादातर डाइट, बैक्टीरिया और लार में मिले तत्वों से संबंधित है। डेंटल कैविटी पहले दांतों कीऊपरी परत…
प्लास्टिक की बोतलें हमारे पर्यावरण पर गंभीर असर डालती हैं, न केवल इसलिए कि वे नष्ट होने में लंबा वक्त लेती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों पर उनके असर के कारण भी।
लोगों में बढ़ती जागरूकता ने इंडस्ट्री को अपना मैन्युफैक्चरिंग मटेरियल बदलने के लिए मजबूर किया है। फिर भी पर्यावरण के लिए प्लास्टिक एक समस्या बना हुआ है। इस कारण लोगों ने प्लास्टिक की बोतलों को फिर से इस्तेमाल और रीसायकल करने के मज़ेदार, क्रिएटिव तरीकों की तलाश की है। यह उनको जमीन के भीतर या अनगिनत पौधों और जानवरों के हैबिटैट तक पहुंचने से रोकने का एक तरीका भी है।
ये विचार दुनिया के कई हिस्सों में फैल गए हैं। वे एनवायरनमेंट-फ्रेंडली रुझान पैदा करते हैं, जिसमें अक्सर सभी उम्र के लोग, यहां तक कि बच्चे भी शामिल होते हैं।
इसलिए आज हम आपको अपनी प्लास्टिक की बोतलों के दोबारा इस्तेमाल करने के 12 मजेदार तरीके बताना चाहते हैं, ताकि आप भी इस ट्रेंड में शामिल हो सकें। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप उन्हें कचरे में फेंकने से पहले दो बार सोचेंगे!
क्या आपने कभी कुछ बोतलों के पेंदी में बने फूल की आकृति देखी है? क्यों न कुछ क्रिएटिव हुआ जाए और अपने गार्डेन के लिए एक प्यारा कर्टेन बनाएं।
एक या दो प्लास्टिक के कंटेनरों से आप अपने पालतू या आवारा जानवरों को खिलाने के लिए एक शानदार डिस्पेंसर बना सकते हैं।
यह प्यारा सा पिग्गी बैंक प्रोजेक्ट आपके छोटे बच्चों को इस तरह की सामग्रियों को रीसायकल करने में मदद कर सकता है।
इसे भी जानें : 7 खाद्य जिन्हें प्लास्टिक कन्टेनर में कभी भी नहीं रखना चाहिए
इस फन क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए आप दोबारा प्लास्टिक की बोतलों की पेंदी में बने फूल की आकृति का फायदा उठा सकते हैं।
एक ख़ास कॉइन पर्स बनाने के लिए एक ज़िपर क्लोजर की मदद से दो प्लास्टिक बॉटम को जोड़ें।
सावधानी से प्लास्टिक फ्लावर को काट लें और एक सुई या गोंद से जोड़ें।
चाहें तो उन्हें अपने पसंदीदा रंगों से पेंट करें या उन्हें रिबन से सजाएं।
अधिकतर क्रिएटिविटी! आपको प्लास्टिक की बोतलों को अपने इनडोर प्लांट्स के लिए अच्छे पॉट में बदलने की जरूरत है।
आपको पसंद हो श्याद: 8 पौधे जो आपके घर में हवा को शुद्ध करते हैं
हालाँकि ये ठीक बास्केट तो नहीं अहिं, पर बड़े प्लास्टिक कंटेनर या बोतल मल्टी पर्पज कंटेनर बनाने के लिए सही हैं।
पेंसिल होल्धाडर एक उपयोगी चीज है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता है। आपकी डेस्क या ऑफिस को ऑर्गनाइज रखने के लिए वे शानदार हैं।
इसे भी आजमायें : घर पर कूड़ा-कचरा पैदा करने में कैसे कमी लायें?
बड़े कंटेनर (जैसे घरेलू क्लीनर ) को आसानी से मैगज़ीन होल्डर में बदला जा सकता है।
यह थोड़ा जटिल काम है, लेकिन इससे एक शानदार, कॉम्पैक्ट टूथब्रश होल्डर बनता है।
टूथब्रश होल्डर बनाने के लिए सोडा की बोतलों और सॉफ्ट ड्रिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
व्यक्तिगत ऑर्गनाइजर के रूप में प्लास्टिक की बोतलों के दोबारा इस्तेमाल के दर्जनों मजेदार तरीके हैं। इस मामले में हम सिलाई के सामन या ज्केवेलरी के लिए कंटेनर बनाने का सुझाव देंगे।
अधिक पढ़ें: ऑर्गनाइज़ योर होम एंड नेवर लुक फॉर एनीथिंग अगेन
गार्लड़ेनिंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है? एक अनछुई दीवार के साथ थोड़ा क्रिएटिव हो जाइए।
कैसे? बहुत आसान!
आपके बगीचे में बोतलें पक्षियों के लिए उम्दा फीडर बन सकती हैं। प्लास्टिक कचरा से उनके पर्यावरण को नष्ट करने के बजाय आप खूबसूरत प्रजातियों को आकर्षित कर पायेंगे।
क्या आप प्लास्टिक की बोतलों के रीसायकल करने के लिए कोई और मजेदार तरीका सोच सकते हैं? याद रखें, आपके कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का सबसे अच्छा तरीका दोबारा इस्तेमाल होने वाले पैकेजिंग के प्रोडक्ट खरीदना है, लेकिन रीसायकल करने के ये सरल विचार आपके लिए योगदान करने का एक शानदार तरीका है।