पेट पर जमा चर्बी को घटाता लहसुन और नीबू का घरेलू उपचार

पेट की चर्बी को कम करता लहसुन और नीबू का ये घरेलू उपचार, आपके शरीर को शुद्ध करने और इसके मूल कार्यों में सुधार लाने में सहायक है।
पेट पर जमा चर्बी को घटाता लहसुन और नीबू का घरेलू उपचार

आखिरी अपडेट: 27 जून, 2019

दुनिया में लाखों लोग पेट पर जमा होती चर्बी की समस्या से प्रभावित हैं। यह समस्या बीतते समय के साथ और अधिक बढ़ जाती है। इस परेशानी का मुकाबला करना उस समय और ज़्यादा मुश्किल हो जाता है, जब आपके शरीर की मेटबालिक क्रियाएँ भी सुस्त हों चुकी हों।

ऐसा संभव है कि कई लोग पेट की चर्बी को केवल एक सौन्दर्य सम्बंधित समस्या ही मानते हों।  लेकिन, इससे पहले कि यह परेशानी किसी गंभीर बीमारी का रूप ले ले, आपका सचेत हो जाना ज़रूरी है।

हम आज यहाँ इस परेशानी से मुकाबला करने के लिए लहसुन और नीबू के घरेलू उपचार के बारे में बात करेंगे।

यह बात इतनी महत्वपूर्ण नहीं है कि पेट की चर्बी आपकी दिखावट को कैसे प्रभावित करती है। यहाँ ये समझने की ज़रुरत है कि यह समस्या कुछ बीमारियों को विकसित करने का अवसर बढ़ाती है। स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञ, दोनों ही इस बात से सहमति रखते हैं कि इसका मुकाबला करने का सबसे प्रभावी तरीका संतुलित आहार अपनाना और नियमित शारीरिक व्यायाम करना है।

हमारे पास ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जिनसे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। ये उपाय कम समय में अच्छे नतीजे हासिल कराने में भी सहायक है। लहसुन और नीबू से तैयार करा गया यह घरेलू उपचार भी आपको मनचाहे परिणाम दे सकता है। इससे आपका कलेस्टरॉल स्तर नियंत्रित होता है और शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से भी छुटकारा मिलता है। 

आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे कि सर्वोत्तम नतीजे हासिल करने के लिए, आप कैसे इस उपचार का सेवन करें।

पेट पर जमा चर्बी से लड़ने के लिए लहसुन और नींबू कैसे फ़ायदेमंद हैं?

लहसुन के अद्भुत फ़ायदे

लहसुन और नींबू का यह उपाय एक पारंपरिक नुस्खा है, जिसे कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए सदियों से उपयोग किया जाता रहा है।

लहसुन और नीबू में शुद्धिकरण और पाचन गुण होते हैं। इससे शरीर की पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है। साथ ही में ये आपके लीवर और कोलन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

लहसुन के चमत्कारी गुण

  • लहसुन में एलिसिन नामक एक सक्रिय पदार्थ पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग का खतरा कम करने के गुण होते हैं।
  • लहसुन में सूजन कम करने के भी गुण भी होते हैं। ये सूजे हुए टिश्यू से अतिरिक्त तरल पदार्थ हटाने के लिए मूत्रवर्धक (diuretic) के रूप में काम करता है।
  • लहसुन को एक नेचुरल एपेटाइट सप्रेसन्ट (natural appetite suppressant) भी माना जाता है। इसमें आपकी भूख को प्राकृतिक रूप से कम करने की क्षमता होती है। यह आपके भरपेट होने के एहसास को बढ़ाता है जिससे आप अधिक कैलोरी उपभोग से बचते हैं।
  • लहसुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्र कोशिकाओं या सेल्स के नुकसान को रोकती है। साथ-साथ, ये समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसी समस्याओं की भी रोकथाम करती है।
नीबू के गुण

यदि लहसुन के साथ नीबू का सेवन भी जोड़ दिया जाए, तो फ़ायदे भी दुगने हो जाते हैं।

नीबू के अद्भुत लाभ

  • नीबू, साइट्रस फ्रूट की श्रेणी में आता है। इसमें शरीर के शुद्धिकरण के अलावा पाचन-बढ़ाने वाली शक्तियां होती हैं। इसका उपयोग प्राचीन काल से रक्त प्रवाह (blood flow) को शुद्ध करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किया जाता है।
  • फ्लावोनोइड (Flavonoids)यानी पानी में घुल जाना वाला कंपाउंड/ पदार्थ एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह पदार्थ साइट्रस फ़ल में पाया जाता है। नीबू में इस गुण का होना, चर्बी की पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इस प्रकार चर्बी पेट या ब्लडस्ट्रीम पर जमा नहीं हो पाती है।
  • नीबू में पेक्टिन (pectin) नाम का फाइबर पाया जाता है। ये आपकी भूख की लालसा को नियंत्रित करता है और पाचन से जुडी  समस्याओं को कम करता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन और नींबू के उपचार को कैसे बनाएँ?

लहसुन और नींबू के इस उपाय को तैयार करने से पहले, आपका ये समझना ज़रूरी है कि ये वजन घटने का कोई “चमत्कारी” तरीका नहीं है। यह आपकी डाइट या आहार के साथ एक परिपूरक/ सप्लमेन्ट (supplement) के रूप में काम करता है।

अन्य उत्पादों की तुलना में यह 100% प्राकृतिक है और इसे आपकी बैलेंस्ड डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसके फ़ायदे आपकी शरीर की मेटबालिक क्रिया पर भी निर्भर करते हैं। लेकिन, अगर आप सीमित कैलोरी सेवन और अधिक व्यायाम करें, तो आप कुछ ही हफ़्तों में फ़र्क देख पाएँगे।

सामग्री:

  • 2 गाँठ लहसुन
  • 2 नीबुओं का रस
  • 1 1/2 लीटर पानी

तैयार करने की विधि

  • लहसुन छील कर उसके हर जवे को अच्छे से मसल लें।
  • इसके बाद, दो नीबुओं को अच्छे से धोकर , छिलके समेत काट लें।
  • एक बर्तन में पानी डालें, इसमें लहसुन और नीबू को मिला कर 15 मिनट तक उबाल लें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण को छान लें और इसे पी लें।
    • आप इस मिश्रण को या तो सामान्य तापमान पर या फ्रिज में रख सकते हैं।
    • अगर आप लहसुन और नीबू को पानी में पकाना नहीं चाहते है, तो सभी सामग्री को एक जार में 24 घंटों तक रख कर छोड़ सकते हैं। इससे सभी चीज़ें आपस में मिल जाएंगी।
  • नीबू और लहसुन के मिश्रण के सेवन का तरीका

    • तैयार करे गए मिश्रण को आप हर दिन की तीन से चार डोज़ के अनुसार विभाजित कर सकते हैं।
    • इस मिश्रण का सेवन अपने हर पहर के भोजन से पहले करना ज़्यादा अच्छा रहेगा।
    • अपने शरीर के शुद्धिकरण के लिए, आप इस मिश्रण को 3 से 4 दिनों तक पीएँ। इसके बाद इसे फिर एक हफ्ते के अंतराल पर शुरू करें।

हम समझते हैं कि आप में से कई लोग इसके कड़वे स्वाद को नापसंद करेंगे। ऐसे में आप इसमें आर्गेनिक शहद मिला कर आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं।

अपनी अन्य अच्छी आदतों में इस घरेलू उपचार को शामिल करना आपको अनेकों फ़ायदे दिला सकता है।

 




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।