इस आसान रेसिपी से ग्रीक मूसाका बनाना सीखें

असली ग्रीक मूसाका रेसिपी का स्वाद लेना चाहते हैं? इस आर्टिकल में आप इस पारंपरिक रेसिपी को स्टेप दर स्टेप बनाने का तरीका जानें।
इस आसान रेसिपी से ग्रीक मूसाका बनाना सीखें

आखिरी अपडेट: 20 जून, 2019

ग्रीक मूसाका एक स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे बनाना बहुत आसान है। हालांकि आप इसे एक आम लैसेग्ना के साथ घालमेल कर सकते हैं, इसमें वास्तव में विभिन्न सामग्रियों की ज़रूरत होती है।

इस लेख में, हम आपको एक पारंपरिक यूनानी मूसाका (Greek Moussaka)  बनाने के लिए आवश्यक विधि को स्टेप दर स्टेप दिखाएंगे। इसमें आप इस व्यंजन की मूल रेसिपी का टेस्ट कर पायेंगे।

ग्रीक मूसाका और इसके अलग-अलग रूप

ग्रीक मूसाका Moussaka और इसके अलग-अलग रूप

आजकल हम दुनिया में लगभग कहीं भी इसका मजा ले सकते हैं। हालाँकि बहुत संभव है कि आपको इसका मूल संस्करण न मिले।

तमाम बदलावों ने इस रेसिपी का स्वाद भी बदल दिया है। इस कारण आज हम आपको पारंपरिक ग्रीक मूसाका की रेसिपी बताना चाहते हैं ताकि आप इसे इसके “मूल” रूप में चख सकें।

हालाँकि यह नुस्खा कुछ थकाऊ और मुश्किल लग सकता है, लेकिन वास्तव में काफी आसान है। हम आपको कदम दर कदम सबकुछ बताएँगे।

पारंपरिक ग्रीक मूसाका बनाने के स्टेप

सामग्री

  • 2 मीडियम साइज या 1 बड़ा साइज का प्याज
  • 6 मीडियम साइज के बैंगन
  • कीमा बना लैम्ब मीट (400 ग्राम)
  • ग्रेटेड चीज़ (150 ग्राम)
  • 2 बड़े अंडे
  • ग्राउंड दालचीनी (cinnamon)
  • जायफल (Nutmeg)
  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • नमक
  • ताजी पिसी काली
ग्रीक मूसाका : बैंगन

तैयारी

1. बैंगन

  • बैंगन को धोएं, छीलें और लंबे स्ट्रिप्स में काटें।
  • इस स्टेप के बाद उन्हें पानी के साथ एक बर्तन में डाल दें। दो मिनट तक पकने दें।
  • बैंगन को आँच से निकालें और उन्हें सूखा दें।
  • फिर उन्हें नमक के साथ सीज़न करें।
  • एक फ्राइंग पैन में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालें
  • सीज़न किये गए बैंगन को फ्राई करें।
  • जब वे तैयार हो जाएं, उन्हें फ्राइंग पैन से बाहर निकालें और अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए एक पेपर नैपकिन के साथ कवर प्लेट पर रखें।

2. मीट

  • अब प्याज को बारीक काट लें।
  • फिर कटी हुई प्याज को एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के साथ एक फ्राइंग पैन में डालें
  • प्याज के स्वच्छ होने से पहले कीमा बनाया हुआ मांस डालें।
  • सब कुछ अच्छी तरह से पकने तक प्रतीक्षा करें।
  • फिर एक बड़ा चम्मच दालचीनी और जायफल डालें।
  • जब मीट तैयार हो जाये तो ग्रेटेड चीज़ डालें।
  • सुनिश्चित करें कि सामग्री अच्छी तरह से मिल गयी हों।

3. मूसाका को असेम्बल करें

  • ओवन को 350° F पर प्रीहीट करें।
  • एक प्लेट पर सभी सामग्री रख दें।
  • एक बेकिंग ट्रे में नीचे बैंगन स्ट्रिप्स रखें।
  • फिर मीट डालें।
  • बैंगन की एक और परत रखें और यह कर्म तब तक दोहराएं जब तक पूरी सामग्री खप न जाए।
  • अंत में, अंडे को फेंटे और ग्रेटेड चीज़ के साथ इस पूरी सामग्री के ऊपर डालें।
  • उसके बाद मूसाका 30 मिनट के लिए बेक करें।

एक ऑरिजिनल और आसान रेसिपी

आप शायद महसूस कर चुके हैं, यह ग्रीक मूसाका उतना जटिल नहीं है जितना आपने शुरू में सोचा होगा। इसमें बहुत ही हेल्दी तत्व शामिल हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

इस रेसिपी को सलाद के साथ खाना चाहिए। पालक, अरुगुला, टमाटर और शतावरी (asparagus) के साथ इसे बना सकते हैं। सलाद शानदार साइड डिश हैं।

हम आशा करते हैं, आप इस मूल ग्रीक मूसाका रेसिपी को आजमाएँगे। यह आपके मुँह में पानी ला देगी। हालंकि आप किसी अन्य प्रकार के मीट का उपयोग भी कर सकते हैं या इसे प्याज के बिना भी बना सकते हैं, लेकिन उससे मूल रेसिपी से थोड़ा भटक जाएंगे।

अपने तमाम आजमाए खाद्यों से अलग अगर कोई बिलकुल अलग और ख़ास रेसिपी आजमाना है, तो ग्रीक मूसाका को चखें। इसका अद्वितीय और लाजवाब स्वाद आपको वाकई नया टेस्ट देगा। यदि आपने कभी बैंगन को इस तरह नहीं आजमाया है तो हमारी यह रेसिपी आपको एक अवसर देगी। यह नुस्खा आपको निराश नहीं करेगा!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।