पोके कैसे बनाएं
शायद आपने हाल ही में पोके के बारे में सुना हो, क्योंकि यह एक ऐसी डिश है जो दुनिया भर में बहुत पॉपुलर है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे और आपको एक रेसिपी देंगे।
हालाँकि यह हवाईयन मूल का भोजन है और मछली इसकी मुख्य सामग्री है, लेकिन आज यह यूरोपीय देशों और अमेरिका में सबसे पॉपुलर डिश में से एक है। आप इसके विभिन्न वर्जन को बनाने के लिए दूसरी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोके क्या है?
आपको पता होना चाहिए कि हवाई में पोके शब्द का अर्थ है “स्लाइस में काटना” या “टुकड़ों में क्रॉसवाइज काटना”। यह नाम इसलिए है कि यह रेसिपी कच्ची मछली के टुकड़ों से बनती है। कच्ची मछली तैयार करने के लिए आपको इसे सोया सॉस, तिल और दूसरे मसालों से सीजन करना होगा। फिर आपको इसे सब्जियों के साथ मिलाना होगा।
आम तौर पर इसे बनाने का ट्रेडिशनल तरीका ‘Aku’ हैं, जो पीले फिन वाली ट्यूना से बनता है, और he’e भी जो मछली के बजाय ऑक्टोपस के साथ बनाया जाता है। हालाँकि इसे कच्ची सामन या शेलफिश से भी बनाया जा सकता है।
इस डिश में डाली जाने वाली कुछ ताज़ी सब्जियां हैं खीरा, समुद्री शैवाल, एवोकैडो और प्याज। इसे तैयारकर लेने के बाद कटोरे में पोके बॉल के रूप में परोसना होगा। चाहें तो इसे सफेद चावल के साथ भी परोस सकते हैं।
पोके बनाने में सीवीड इस्तेमाल की जा सकती है क्योंकि यह वह वेजिटेबल है इस मछली के साथ समुद्र में पायी जाती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाइये यह आसान लेकिन शानदार सीफूड सूप
पोके का इतिहास
इस रेसिपी के इतिहास के बारे में यह बता दें कि पहले यह द्वीप के मछुआरों की ऊर्जा को रिचार्ज करने के लिए दिया जाता है। स्थानीय लोग इसे उस क्षेत्र में रहने वाली मछलियों से तैयार करते आये हैं।
इसके लिए स्थानीय लोग मछली की त्वचा को हटाकर इसे अपने हाथों से टुकड़ों में काटते हैं। फिर वे इसे नमक से प्रीजर्व करते हैं और लिमू सीवीड और आम सीज़निंग को डाला जाता है, जैसे कि इनामोना (कुकू के भुने हुए नट्स से बनाया गया)। कुछ समय तक इसे पकाने के बाद वे इसे सब्जियों में मिलाते हैं।
जैसा कि हमने ऊपर बताया है, लंबे समय में इस रेसिपी पर दूसरे देशों के असर के कारण इसमें बदलाव आया है। इन बदलावों में जापानी और भारतीय रेसिपी का योगदान एकदम अनोखा है। क्योंकि 1970 के दशक में माइग्रेशन से इन देशों के निवासी इस क्षेत्र में आए।
इस वजह से सामन, सोया सॉस और चावल को इस रेसिपी में शामिल किया गया। दरअसल अब गोरमे पोके रेसिपी में बादाम का दूध, क्विनोआ, केल, टोफू, चिया सीड्स और खसखस समेत दूसरी सामग्रियां शामिल होती हैं।
पोके: पोषक तत्वों से भरपूर रेसिपी
ताज़ातरीन जायके के अलावा यह रेसिपी विभिन्न सामग्रियों के संयोजन से बनी है और पोषण के मामले में यह सबसे अलग खड़ा है। इस मामले में वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चलता है कि मछली और शेलफिश प्रोटीन और स्वस्थ ओमेगा -3 फैटी एसिड का स्रोत हैं।
सीड्स और नट्स ओमेगा -3, -6, और -9 प्रदान करते हैं, जबकि सब्जियां फाइबर, आयरन और कैल्शियम प्रदान करती हैं। उदाहरण के लिए यदि आप चिया सीड्स डालते हैं, तो पोके में फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होगी।
यहां तक कि वेजिटेरियन रेसिपी मांस के बजाय टोफू शामिल होता है, और दूसरे तत्व प्रोटीन हैं। इन कारणों से हम आपको स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर इस भोजन को आजमाने की सलाह देंगे।
इसे भी पढ़ें : घर पर ग्वाकामोले बनाने के लिए आज़माइए यह स्वादिष्ट रेसिपी
कैसे बनाएं पोके
हालाँकि पोके को बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं, इनमें से एक सबसे आसान रेसिपी है जो आपको The Poke Cookbook: The Freshest Way to Eat Fish नाम की किताब में मिल जायेगी।
हम इसे नीचे शेयर करेंगे! अब उन सामग्रियों को नोट करें जिनकी आपको जरूरत है और इस स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी को बनाने के लिए यहाँ बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सामग्री
मछली को मैरिनेट करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजें चाहिए:
- 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल (sesame oil) या 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल 2 घंटे के लिए भिगो दें
- 1 नींबू का रस
- 1 ताजी अदरक के टुकड़े
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
ये वो तत्व हैं जिनकी आपको सिर्फ पोके के लिए जरूरत होगी:
- 3 बड़े चम्मच पके हुए चावल
- 100 ग्राम सामन
- 5 अखरोट
- एक खीरे का चौथाई भाग
- लाल प्याज का चौथाई हिस्सा
- 5 मूली के स्लाइस
- आधी एवोकैडो
स्वाद बढ़ाने के लिए तीन हरी प्याज ज्यूलनी और गर्म सॉस का उपयोग करें।
मछली को कैसे मैरीनेट करें
- सबसे पहले सामन को डाइस करें और इसे बॉल या डीप दिश में रखें।
- एक नींबू का जूस, सोया सॉस, तिल का तेल (या बीज) और अदरक का टुकड़ा डालें।
- फिर सबकुछ मिलाएं और मछली को कम से कम 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
- इसे प्लास्टिक रैप या ढक्कन से कवर करें और अगले स्टेज में काम करते समय इसे रेफ्रिजरेटर में रखें।
जैसा कि यह रेसिपी कच्ची है, हम यह सुनिश्चित करने की सलाह देंगे कि सभी सामग्री साफ और अच्छी स्थिति में हो।
घर पर आप इस लेख में बतायी गयी सामग्रियों के साथ पोके बना सकते हैं।
पोके को इकट्ठा करने से पहले आपको क्या करना है
- अब प्याज को काट लें और इसकी एसिडिटी कम करने के लिए 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।
- उसके बाद खीरा, मूली, या एवोकैडो का स्लाइस करें।
- हरे प्याज को काट लें।
- एक बार जब आप सब कुछ काट लें तो बॉल को एसेम्बल करने का वक्त आ जाता है।
पोके बॉल को कैसे असेम्बल करें
- बॉल में चावल डालें।
- रेफ्रिजरेटर से मैरिनेटेड सामन को बाहर निकालें और उसी कंटेनर में इसे (हालांकि आप पसंद करते हैं) असेम्बल करें।
- सब्जियों को डालें।
- सब कुछ के ऊपर गर्म सॉस (स्वाद के लिए) डालें और अखरोट और चिव्स (chives) डालें।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में अपने महसूस किया होगा, इसके अलावा यह एक बहुत पॉपुलर रेसिपी है, यह फायदेमंद पोषक तत्वों का मिश्रण भी है और इसे बनाना बहुत आसान है। ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक सुझाया गया पोके रेसिपी है, जिसका अर्थ है कि आप इसे अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग कर सकते हैं!
यह आपकी रुचि हो सकती है ...