हाई हील्स को दर्द-मुक्त बनाने के लिए 7 टिप्स

हाई हील्स को दर्द-मुक्त बनाने वाली इन शानदार ट्रिक्स की आजमाइश करें। ये ट्रिक्स आपको हाई हील्स पर ज्यादा देर टिके रहने में मदद करेंगी। आपको दर्द भी नहीं झेलना पड़ेगा।
हाई हील्स को दर्द-मुक्त बनाने के लिए 7 टिप्स

आखिरी अपडेट: 27 नवंबर, 2018

बहुत सी महिलाएँ हाई हील्स पहनने का आनंद लेती हैं। जबकि बहुत सी दूसरी महिलाएँ इन्हें पसंद करती हैं, फिर भी नहीं पहनतीं। क्योंकि इन्हें पहनने से उनके पैरों में बहुत दर्द होगा। इस लेख में हम हाई हील्स को दर्द-मुक्त बनाने के लिए 7 टिप्स शेयर करेंगे।

शारीरिक रूप से हमारे पैरों को हाई हील्स पहनने  के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। उनके इस्तेमाल का नतीजा दर्द, फोड़े, सूजन और दाग जैसी समस्याओं के रूप में सामने आ सकता है। नीचे दी गयी हमारी सलाह का अनुसरण करते हुए आप इन्हें दूर या कम कर सकती हैं। इसके बाद आप हाई हील्स पहनने के अनुभव को दर्द-मुक्त बनाकर ज्यादा समय तक इन्हें पहने रहने का आनंद ले सकती हैं! इन्हें मिस मत कीजिए!

हाई हील्स को दर्द-मुक्त बनाने की 7 टिप्स

हम कुछ सलाह देना चाहते हैं, जो नीचे दी गई हैं। ये हाई हील्स को दर्द-मुक्त बना कर इन्हें पहनने से होने वाली असुविधाओं को दूर या कम करने के लिए हैं। आगे पढ़ते जाइए!

1. हील्स ट्राई करते समय खूब मीन-मेख निकालें

सबसे पहले हमें अपने जूतों की सही साइज मांगनी चाहिए। अपने साइज से बहुत बड़े या बहुत छोटे जूते इस्तेमाल करने से हमारे पैरों में जख्म आ सकती है। इसे हालांकि सहज समझा जा सकता है, लेकिन कई बार हम भूल जाते हैं। उस समय उन्हें पहन कर चल पाना बहुत ही अहम होता है। इसलिए आपको जोड़ी के दोनों जूतों को आजमा लेना चाहिए। उन्हें पहने हुए चल कर देखिए। पक्का कीजिए कि जूते की हील की सीध आपकी एड़ी के ठीक बीचोंबीच है। इस तरह उनका सही सीध में होना निश्चित कर देने से आपके शरीर का भार समुचित रूप से वितरित होगा और चोटों पर रोक लगेगी।

हो सकता है, आपको हील्स पहनने की आदत नहीं है या साधारणतः उनमें आपके पैर दुखते हैं। दोनों हालात में 5 सेंटीमीटर से ऊँची हील्स नहीं खरीदनी चाहिए। जहाँ तक हो सके चौड़ी हील्स ढूँढ़िए। शॉपिंग करते वक्त ये दोनों टिप्स दिमाग में रखिए। तभी आप अपनी हील्स में ज्यादा देर तक टिकी रह सकती हैं।

2. हील्स के लिए  स्ट्रेचिंग स्प्रे

हाई हील्स दर्द-मुक्त

कुछ जूते टॉप एरिया में काफी ज्यादा तंग होते हैं।

जब आपके पैर कुछ सूज जाते हैं तो तंग टोज़ एक समस्या बन सकते हैं। उदाहरण के लिए, रात में, सारे दिन पैरों पर खड़े रहने के बाद। इसलिए यहाँ हम कुछ सलाहें देते हैं।

यह कैसे काम करता है :

  • जूतों के अंदर स्प्रे करें।
  • जूते पहनें।
  • जूते पहने हुए 20 मिनट के लिए चलने की कोशिश करें।
  • 24 घंटे बाद दोहराएँ।
  • अगर जरूरत हो तो ये स्टेप्स तब तक दोहराएँ जब तक जूते फिट नहीं होते।

3. पैडिंग का इस्तेमाल करें

पैडिंग छोटे, मुलायम कुशन हैं। इन्हें आप दर्द रोकने के लिए जूतों की कुछ जगहों पर रख सकती हैं। ये बहुत प्रैक्टिकल हैं और आप इन्हें अपने जूते में 1 मिनट में फिट कर सकती हैं। इमर्जेंसी के लिए इनकी एक जोड़ी अपने बैग में रख सकती हैं।

आपके पैर के ऊपरी हिस्से के लिए, जहाँ आपका पैर आपके टोज़ से मिलता है, यहाँ आपके पैर का दुखना नॉर्मल है। क्योंकि यहीं आपका पैर मुड़ता है। इसके अलावा, पैर यहीं आपके वजन को सपोर्ट करता है।

आपकी एड़ियों के लिए : दूसरी जगह जो दुख सकती है, वह है जहाँ आपकी एड़ियाँ जूते की हील से मिलती हैं।

4. हील्स के लिए नॉन-स्लिप स्टिक

ये नॉन स्टिक पैचेज़ आपके पैरों के लिए हैं। ये आपके पैरों को जूतों से रगड़ने से रोकते हैं। ठीक उसी तरह, जैसे कि आपने स्टॉकिंग्स पहन रखे हों। वे उस वक्त के लिए बहुत बढ़िया हैं जब आपके जूते आपके पैर की किसी विशेष जगह को दर्द देते हैं। ये दर्द से राहत देते हैं और आप लगातार जूते पहने रह सकती हैं।

5. अपने टोज़ को एक-साथ टेप कर लें

यह एक आसान और असरदार ट्रिक है। किसी बैंडेज का इस्तेमाल करते हुए अपने हरेक पैर के तीसरे और चौथे टो को एकसाथ टेप कर लें। यह असरदार है क्योंकि यह दर्द के सिग्नल का संचार करने वाले नर्व को निष्क्रिय कर देता है।

6. अपने जूतों को फ्रीजर में रख दीजिए

यदि जूते थोड़े से कसे हुए या तंग हों तो यह एक बहुत बढ़िया ट्रिक है। थैलियों को फ्रीज करने पर धीरे-धीरे उनकी साइज बढ़ जाती है। इससे जूते फैल जाते हैं।  इसके अलावा, जूतों का ठंडा होना बेहतर रक्त संचालन के लिए बोनस है। उन्हें पहनकर आप दर्द कम कर सकती हैं।

यह कैसे काम करता है :

दो प्लास्टिक थैलियों को पानी से भर लीजिए।

हरेक जूते में एक थैली रख दीजिए।

जूतों को फ्रीजर में रख दीजिए।

उन्हें 2 घंटों के लिए फ्रीज होने के छोड़ दीजिए।

बाद में, थैलियाँ निकाल दीजिए और जूते पहन लीजिए।

7. जूतों की एक्स्ट्रा जोड़ी साथ रखें

हाई हील्स दर्द-मुक्त फ्रीजर में

इमरजेंसी में बदलने के लिए जूतों की एक एक्स्ट्रा जोड़ी साथ लेकर चलना हमेशा एक अच्छी सोच है। क्योंकि घाव जितना बड़ा होगा, उसे ठीक होने में उतना ही ज्यादा समय लगेगा।

हमारी इन सलाहों के साथ अपनी हाई हील्स को दर्द-मुक्त बना लीजिए। तब आप उन्हें रात भर या दिन भर पहने रहने की कोशिश  कर  सकती हैं। आप की जरूरतों के लिए जो भी बेहतरीन लगे उसे पहले आजमाइए। हमें बताइए कि आपने कौन सी टिप का इस्तेमाल किया और यह आपके लिए कैसा रहा!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।