नेचुरल रूप से स्ट्रेच मार्क ख़त्म करने के 2 तरीके

स्ट्रेच मार्क कितने गंभीर हैं इस पर निर्भर करता है कि उनको हटाना कितना ज्यादा या कम मुश्किल हो सकता है। यदि उनमें अभी भी लाली है तो मुमकिन है, आप उन्हें पूरी तरह से गायब कर सकती हैं।
नेचुरल रूप से स्ट्रेच मार्क ख़त्म करने के 2 तरीके

आखिरी अपडेट: 12 मई, 2021

बहुत से लोगों के लिए स्ट्रेच मार्क सिरदर्द हो सकते हैं। आम तौर पर उन्हें केवल महिलाओं के लिए परेशान करने वाली चीज माना जाता है लेकिन इस किस्म के निशान अन्य कारणों से पुरुषों में भी हो सकते हैं।

हम उन अनियमित लाल रंग की रेखाओं का जिक्र कर रहे हैं जो त्वचा की सतह पर मौजूद होती हैं।

वे त्वचा में खिंचाव की एक प्रक्रिया का नतीजा हैं जो आपकी त्वचा की ऊपरी परतों में होती है, खासकर उपरी सटक के ठीक नीचे।

स्ट्रेच मार्क से जुड़ी समस्याएं आम तौर पर उनके लुक से संबंधित होती हैं।

सामान्य रूप से लोगों को लगता है, ये निशान उनके आत्म सम्मान को प्रभावित करते हैं। वे अपने शरीर को पब्लिक (स्विमिंग पूल , बीच, अन्य स्थानों) में दिखाने में घबराते हैं क्योंकि उनको चिंता होती है कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे।

स्ट्रेच मार्क के सबसे प्रभावशाली कारक और स्थान

किसी भी अन्य कॉस्मेटिक मसले की तरह, कुछ कारक हैं जो उनकी उपस्थिति को प्रभावित करते हैं। उनमें से कुछ को दूसरों की तुलना में नियंत्रित करना ज्यादा आसान है।

स्ट्रेच मार्क के मामले में उनकी उपस्थिति के लिए शरीर के वजन में उतार-चढ़ाव को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसका मतलब है, आपका वजन एक अनियंत्रित तरीके से ऊपर और नीचे हुआ है।

लेकिन वजन स्ट्रेच मार्क से जुड़ा हुआ अकेला प्रभावशाली कारक नहीं है।

जवानी में एकदम से बढ़ने का दौर एक और आम कारण है , क्योंकि आपकी त्वचा अपनी इलास्टिसिटी को खोने के बिंदु तक फैलती है, जिसके फलस्वरूप वे चमकते हुए निशान बनते हैं।

गर्भावस्था एक और कारक है जिसकी वजह से नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क बनते हैं। इन मामलों में पेट के क्षेत्र और साइड में ये निशान मौजूद होते हैं।

ऊपर बताये गए कारकों के आधार पर शरीर के कुछ हिस्सों को पहचान पाना आसान है, जहां ये लाल निशान सबसे ज्यादा दिखाई देंगे, हालांकि वे कई अन्य प्रकार के कारकों से प्रभावित हो सकते हैं।

पेट का क्षेत्र, स्तन, नितंब, जांघों और कूल्हों जैसे अहम क्षेत्र हैं जहां ये पाए जाते हैं। ये सभी लाल रंग से शुरू होते हैं, लेकिन टैन और सफेद जैसे अन्य रंग भी होते हैं। यह हर व्यक्ति के लिए अलग होता है।

स्ट्रेच मार्क का इलाज करने के नेचुरल तरीके (Natural ways to treat stretch marks)

स्ट्रेच मार्क त्वचा की एक दशा है जो आसानी से पनपती या बढ़ती है। इसका मतलब है, आपके सभी स्ट्रेच मार्क एक ही चरण में नहीं हैं।

इसलिए उनमें से कुछ को हटाया जा सकता है और दूसरों का केवल इलाज किया जा सकता है।

सामान्य रूप से, इन्हें उनके रूप के मुताबिक अलग किया जाता है। सबसे नए वाले अपना लाल रंग बनाए रखते हैं जबकि जो बहुत लंबे समय से त्वचा पर रहे हैं, वे आम तौर पर सफेद होते हैं।

जैसा ऊपर बताया गया है, दोनों प्रकार के मार्क का इलाज किया जा सकता है। लाल स्ट्रेच मार्क को मिटाना ज्यादा आसान है और उसे ख़त्म भी किया जा सकता है।

उनका ठीक से इलाज करने के लिए हम आपको नीचे कुछ नेचुरल विकल्प बताएंगे।

1. नींबू और जैतून का तेल (Lemon and olive oil)

नींबू एक खट्टा फल है जो मेडिकल और ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए बहुत पॉपुलर है।

इसमें गहरे रंग को हल्का करने और एक्सफोलिएट करने वाले गुण हैं। इसलिए यह त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए बहुत बढ़िया है। इसकी ये खूबियां साइट्रिक एसिड के कारण हैं, जो नींबू के अहम घटकों में से एक है।

दूसरी तरफ, जैतून का तेल एक और बहुत फायदेमंद घटक है जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसकी विटामिन E त्वचा के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है।

यदि आप इन दोनों को इकट्ठे इस्तेमाल करते हैं, तो ये स्ट्रेच मार्क से लड़ने के लिए लाजवाब नेचुरल विकल्प बनाते हैं और साथ ही आपकी त्वचा को चमकता हुआ छोड़ते हैं।

सामग्री

  • 1/2 नींबू
  • 10 बूंदें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

इस्तेमाल करने का तरीका

  • जहां स्ट्रेच मार्क हैं उस क्षेत्र पर आधे नींबू को रब करें ताकि वे रस से भीग जायें।
  • उसी समय लगभग 10 मिनट तक अपने हाथ को गोल-गोल घुमाकर वहां पर मालिश करें।
  • 10 मिनट के लिए और इंतजार करें और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के साथ त्वचा की मालिश करें जब तक कि यह पूरी तरह अवशोषित न हो जाए।

2. लाल अंगूर (Red grapes)

अंगूर आम तौर पर एक हल्के और नेचुरल स्नैक जैसे होते हैं। लेकिन कुछ लोग ही इस बात को जानते हैं कि वे आपकी त्वचा के लिए कितने सेहतमंद हो सकते हैं।

इन छोटे, स्वादिष्ट फलों में बहुत जोरदार एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं इसलिए वे हल्के स्ट्रेच मार्क के रूप को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

सामग्री

  • 10 लाल अंगूर
  • 1 कप सादा दही (200 ग्राम)

तैयारी और इस्तेमाल करने का तरीका

  • छिलके या बीज को हटाए बिना अंगूरों को मैश करें और उन्हें एक कटोरे में रखें।
  • मैश किए हुए अंगूरों में एक कप सादा दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अपने हाथों को गोल-गोल घुमाकर मालिश करते हुए इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क पर लगायें।
  • इसे ठंडे पानी से धोने से पहले 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।



यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।