5 उपाय जो सफेद कपड़ों का पीलापन छुड़ाकर लौटा लायेंगे चमक

क्या आपके सफेद कपड़े मटमैले हो गए हैं, उन पर पीले दाग लग गए हैं? चिंता न करें, सफेद कपड़ों को साफ करने के लिए इन उपायों को आजमा करके देखें। ये आसान, सुरक्षित और एनवायरमेंट फ्रेंडली हैं।
5 उपाय जो सफेद कपड़ों का पीलापन छुड़ाकर लौटा लायेंगे चमक

आखिरी अपडेट: 23 मई, 2018

सफेद कपड़ों को दूसरे रंग के कपड़ों के साथ मैच करके पहनने में अच्छा लगता है। सफेद कपड़ों से लोगों पर हमारा अच्छा इम्प्रेशन जमता है। कई बार सफ़ेद कपड़े साफ-सुथरे और खानदानी होने के परिचायक भी लगते हैं।

हालांकि सफ़ेद कपड़ों की मेंटिनेंस आसान नहीं है। धोते समय इनको रंगीन कपड़ों के साथ धोना अक्सर संभव नहीं होता है। इनमें दाग बहुत आसानी से लग जाते हैं। इसके अलावा इनमें पीलापन आ जाता है जिसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है।

पसीने, धूल-गर्द या कुछ कठोर डिटर्जेंट की वजह से सफेद कपड़ों की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ जाती है। समय के साथ आपके पसंदीदा सफेद कपड़े पुराने और मैले दिखने लगते हैं।

आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। कई नेचुरल तरीके हैं जिनको इस्तेमाल करके इन कपड़ों को फिर से साफ और उज्जवल बना सकते हैं। ये कपड़ों को सफेदी देते हैं। ऐसे तो इस काम के लिए बाज़ार में तरह-तरह के प्रोडक्ट भी मिलते हैं। लेकिन यहाँ बताये गए विकल्प काफी सस्ते हैं और वातावरण के अनुकूल भी हैं!

यहाँ पर हम आपको 5 सबसे अच्छे नेचुरल तरीकों के बारे में बतायेंगे। अगली बार कपड़े धोते समय इनको जरूर आजमा कर देखें!

सफेद कपड़ों से पीले दाग हटाने के नेचुरल तरीके

1. नींबू और नमक

सफेद कपड़ों पर से दाग हटायें

नींबू के रस और नमक को मिलाकर बनाये गए इस घोल का ब्लीच करने वाला असर होता है। जब इसको सफेद कपड़ों पर लगाते हैं तो यह पसीने और मैल के दागों को हटा देता है।

सामग्री

  • 2 नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच नमक (10 g)

विधि

  • पहले दोनों नींबू से रस निकालें और उसमें नमक मिलायें।
  • इस रस में गुनगुना पानी डालें। फिर अपने सफेद कपड़ों को इस घोल में डालकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अपने कपड़ों को पानी से धोएं और धूप में सुखाएं।
  • अगर आप पसीने के दाग हटाना चाहते हैं तो इस नींबू के घोल को सीधे प्रभावित जगह पर लगायें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

2. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

ऑक्सीजनयुक्त पानी, जिसे हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी कहते हैं एक नेचुरल घटक है जिसे कपड़ों को ज्यादा साफ और सफेद बनाने के लिए नॉर्मल वॉश में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें प्राकृतिक रूप से सफेद कपड़ों का पीलापन हटाने और खाने और पसीने के दागों से छुटकारा दिलाने के गुण मौजूद होते हैं।

सामग्री

  • 1/2 प्याला हाइड्रोजन पेरॉक्साइड 3% पर (125 ml)
  • 1/2 प्याला गुनगुना पानी (125 ml)

विधि

  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और गुनगुने पानी को मिलाएं।
  • फिर उसे अपनी वॉशिंग मशीन के एक कम्पार्टमेंट में डालें।
  • पीले दाग अगर कपड़े में बहुत गहराई तक जमे हुए हैं तो इस घोल को सीधे कपड़े पर स्प्रे करें।

3. सफेद सिरका

सफ़ेद कपड़ों पर लगे हुए दागों को साफ करें

दुनिया भर के लोग सफेद सिरके को अलग-अलग तरह से अपने घर की सफाई करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके अलावा यह सफेद कपड़ों में लगे दाग को कम करने और हटाने में मदद करता है।

इसमें एसिड कंपाउंड होते हैं जो कपड़ों के फाइबर में अंदर तक जाकर दाग को पूरी तरह से हटा सकते हैं।

इतना ही नहीं इसमें एक और खूबी है। सफेद सिरका बाज़ार में बिकने वाले प्रोडक्ट की तरह कंडीशनर जैसा काम भी करता है। इसलिए इसका उपयोग करने से कपड़े पर से दाग हट जाते हैं और कपड़ा पहनने में आरामदेह भी हो जाता है!

सामग्री

  • 1/2 प्याला सफेद सिरका (125 ml)
  • 1/4 प्याला डिटर्जेंट (62 ml)

विधि

  • सफेद सिरके को आप जो डिटर्जेंट इस्तेमाल करते हैं उसके साथ मिलाएं। इस घोल को अपनी वॉशिंग मशीन के कम्पार्टमेंट में डालें।
  • इसकी जगह आप चाहें तो एक बाल्टी में सिरका और पानी डालकर उसमें सफेद कपड़ों को डाल सकते हैं।

4. ठंडा दूध

सफेद कपड़ों का पीलापन हटाने के लिए यह दादी माँ का नुस्खा इतने सालों के बाद भी उतना ही असरदार है।

सामग्री

  • 2 प्याला दूध (500 ml)
  • 1 प्याला पानी (250 ml)
  • 6 आइस क्यूब्स

विधि

  • दूध में आइस क्यूब डालें एक प्याला पानी मिलाएं।
  • उसमें अपने कपड़ों को डालें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद आप आमतौर पर जो डिटर्जेंट इस्तेमाल करते हैं उससे कपड़ों को धोएं और धूप में सुखाएं।

5. बेकिंग सोडा और नींबू

सफेद कपड़ों की चमक वापस लायें

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सदियों से लोग सफाई में करते आ रहे हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और कसैला गुण मौजूद होता है। इसलिए यह सतह को कीटाणुरहित बनाने और दाग धब्बों को हटाने के लिए अच्छा है।

इसके अतिरिक्त कुछ लोग इसे एक नेचुरल डिटर्जेंट भी मानते हैं। यह कपड़े के अंदर तक जाकर मैल और दाग को साफ कर सकता है।

इसको सफेद कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कई बार इस्तेमाल करने के बाद कपड़ों का पीलापन निकल जायेगा और उनकी चमक वापस आ जायेगी।

सामग्री

  • 1/2 प्याला बेकिंग सोडा (100 g)
  • 1/4 प्याला नींबू का रस (62 ml)

विधि

  • पहले एक बाल्टी पानी में बेकिंग सोडा डालें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • उसमें अपने कपड़ों को डालें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद कपड़ों को न्यूट्रल साबुन से धोएं।
  • कपड़ों को धूप में सुखाएं। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं जब तक कपड़े का रंग-रूप आपकी पसंद का नहीं हो जाता।

क्या आप इन टिप्स को आजमाने के लिए तैयार हैं? आपने नोट किया होगा कि अपने सफेद कपड़ों को फिर से उजला बनाने के लिए केमिकल या ब्लीचिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है।

इन तरकीबों से आपके कपड़े नए जैसे लगेंगे। अच्छी बात यह है कि आप यह काम वातावरण को दूषित करे बिना कर सकेंगे। आपको किसी नुकसानदेह केमिकल को छूना नहीं पड़ेगा।



  • Budak NH, Aykin E, Seydim AC, Greene AK, Guzel-Seydim ZB. Functional properties of vinegar. J Food Sci. 2014 May;79(5):R757-64.
  • Tavčer PF, Brenčič K, Fink R, Tomšič B. Influence of Hydrogen Peroxide on Disinfection and Soil Removal during Low-Temperature Household Laundry. Molecules. 2021 Dec 29;27(1):195.

यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।