मबाह गोथो, वह व्यक्ति जो 145 साल का होने का दावा करता है

धरती पर रहने वाला सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने के बावजूद, मबाह गोथो को अपनी एकदम सही उम्र पता नहीं है क्योंकि उनके जन्म की तारीख को सत्यापित करने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं है। बीसवीं शताब्दी तक इस तरह के रिकॉर्ड के रखरखाव का आविष्कार नहीं किया गया था।
मबाह गोथो, वह व्यक्ति जो 145 साल का होने का दावा करता है

आखिरी अपडेट: 17 नवंबर, 2018

वे कहते हैं, मौत मबाह गोथो को भूल गई है। वे यह भी कहते हैं, उनके रिकॉर्ड प्रामाणिक हैं और यह बुजुर्ग न 145 वर्ष से ज्यादा का है और न कम का।

इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। सौ साल की उम्र वाले लोगों की कहानियाँ सुनने के आदी होने के बावजूद हमने इस तरह के मामले के बारे में कभी नहीं सुना है।

एक बात हम अनदेखा नहीं कर सकते हैं: मिस्टर गोथो अब और नहीं जीना चाहते हैं। उनके अपने शब्दों में, “मैं शांति से और डर के बिना मौत की प्रतीक्षा करता हूं हालांकि ऐसा लगता है, वह मुझसे दूर रहना चाहती है।”

बहुत से लोग उनकी लंबी आयु के रहस्य को जानने के लिए उत्सुक हैं और इसका जवाब जैसा कि इस नायक ने खुद बताया है वास्तव में सुंदर है।

हम नीचे और बताएंगे।

मबाह गोथो की लंबी उम्र का रहस्य

मबाह गोथो 1870 में 31 दिसंबर को पैदा हुए थे। यही उनके आईडी कार्ड पर और जावा द्वीप के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी लिखा हुआ है, जहां वे रहते हैं और 145 साल पहले पैदा हुए थे।

यदि यह सच है, तो वे निश्चित रूप से दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं जिनके बारे में हम अब तक जानते हैं। अब तक सबसे बुजुर्ग होने का रिकॉर्ड जीन कैलमेंट (1875-1997) का था। वे एक फ्रांसीसी महिला थीं जिनका 122 साल की उम्र में निधन हुआ।

आप सोच रहे होंगे कि मिस्टर मबाह गोथो गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में क्यों नहीं हैं।

उत्तर आसान है:

  • मबाह गोथो के जन्म की तारीख के बारे में सभी आधिकारिक जानकारी जावा द्वीप में है। गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दाखिल करने के लिए स्वतंत्र सत्यापन के खातिर तीसरा स्रोत उपलब्ध होना चाहिए, और ऐसा नहीं है।
  • यह काफी हद तक इसलिए है क्योंकि 20 वीं शताब्दी से पहले आधिकारिक रजिस्टर आम नहीं थे।

“सबसे बुजुर्ग व्यक्ति” होने का रिकॉर्ड न पाने के बावजूद हर कोई यह स्वीकार करता है, उनकी उम्र प्रामाणिक है। मबाह गोथो की एक और आधी सदी की उम्र होने वाली है। यह बहुत ही कमाल की बात है।

कई परिवार के सदस्य पीछे छूट गए हैं

एक लंबा जीवन कई अवसर देता है। यह आपको सीखने, गलतियों को सुधारने, असफलताओं को ठीक करने और यहां तक ​​कि अपने जीवन को कई बार “रीसेट” करने की सहूलियत देता है। मबाह गोथो ने उनके अनुसार एक अच्छा जीवन बिताया है, लेकिन अब उन्हें केवल दुखद यादें आती हैं।

  • उन्होंने चार पत्नियों को दफनाया है। उन्होंने अपने सभी बच्चों और भाई बहनों, कुल मिलाकर 10 को अलविदा कहा है।
  • वे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, उनकी स्थिति प्राकृतिक नहीं है। जीवन के नियम के मुताबिक बच्चे अपने माता-पिता को दफनाते हैं न कि उसका उलटा।

जब वे हर सुबह उठते हैं तो उन्हें उन लोगों की अनंत यादों को स्वीकार करना पड़ता है जो अब मौजूद नहीं हैं। वे अतीत की गूंज हैं जो उन्हें अपने लंबे जीवन की याद दिलाती है और उन्हें आश्चर्यचकित होने के लिए मजबूर करती है।

वे अभी भी यहाँ क्यों हैं, जबकि जो लोग उनसे बहुत प्यार करते थे वे लंबे समय से आराम कर रहे हैं?

मबाह गोथो ने अपने सादे जीवन, अपने नाती-पोतों और पर नाती-पोतों से घिरे रहने को स्वीकार कर लिया है।

उनकी लंबी उम्र का रहस्य

वे अपने लंबे जीवन के लिए दो बुनियादी बाते बताते हैं:

  • पहला है, उन लोगों से घिरे रहना जो उनसे प्यार करते थे। प्यार जीवन का इंजन है और यही वह चीज है जिसकी वजह से हम अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते रहने के लिए हर दिन लड़ते हैं।
  • दूसरा अवयव जावा द्वीप की संस्कृति से सम्बंधित है। यहां पर एक सुंदर कहावत पॉपुलर है जिसे याद रखना चाहिए: “जो धैर्य रखता है वह ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहता है।”

मबाह गोथो हमें बताते हैं, वे हमेशा एक बेहद धैर्यवान व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने जीवन को स्वीकार करने, चीजों को अपनी ताल पर चलने देने, शांति से सब कुछ देखने और क्रोधित न होने पर फोकस किया है।

इतना कि उनके नाती-पोते मजाक में कहते हैं, उनके दादा कभी भी किसी बात के बारे में शिकायत नहीं करते हैं। खाने के लिए जो भी दिया जाये उसे स्वीकार करें और कुछ भी मांगे बिना प्यार प्राप्त करें।

एक स्पष्ट विचार कि वे जाना चाहते हैं

गोथो के मन में 20 साल से ज्यादा समय से एक ही इच्छा रही है: एक हेडस्टोन और आराम करने के लिए एक जगह जब मौत उनकी आंखें बंद करने और उन्हें अपने परिवार के साथ फिर से मिलाने के लिए आती है।

  • वह दिन अभी तक नहीं आया है और दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के पड़ोसी और दोस्त उन्हें अपने साथ थोड़ा करीब रखना चाहते हैं।
  • इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अब देख नहीं सकते हैं और अपने लिए जुगाड़ नहीं कर सकते हैं। मबाह गोथो ज्ञान का स्रोत हैं जो स्पष्ट रूप से एक ऐसे अतीत की बात करते हैं जिसे और कोई नहीं याद कर सकता है।

उनके लोग उनकी सराहना करते हैं, क्योंकि वे एक हीरो हैं जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ा था; क्योंकि उन्होंने युद्ध में जापान के खिलाफ लड़ा, और क्योंकि अपने पूरे जीवन में उन्होंने अपने परिवार की देखभाल करने के लिए अपने हाथों से काम किया है।

लेकिन उनके लोगों की सारी प्रशंसा के बावजूद हम सब उनकी इच्छा को समझ सकते हैं। क्योंकि जीवन भारी हो जाता है और हर साल के साथ थकान आती है, बुढ़ापा आता है और सबसे बड़ी बात है, अपने प्रियजनों को अलविदा कहना पड़ता है।

दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति सिर्फ अपनी आंखें बंद करना चाहता है, क्योंकि उसका जीवन भरा-पूरा रहा है और किसी भी महान योद्धा की तरह वह बस आराम चाहता है जिसका वह हकदार है।


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।