रेड वाइन पीने के 8 फायदे

हमारे स्वास्थ्य के लिए रेड वाइन पीने के कई फायदे हो सकते हैं। इसलिए जो इससे परहेज नहीं करते, उनके लिए हफ़्ते में कम से कम एक ग्लास रेड वाइन पीना फायदेमंद हो सकता है।
रेड वाइन पीने के 8 फायदे

आखिरी अपडेट: 13 दिसंबर, 2018

रेड वाइन के कई फायदे हैं। उच्च रक्तचाप के नियंत्रण से लेकर संभवतः यह डिमेंशिया को रोकने में भी मदद करती है। सौभाग्य से, वाइन पीना दुनिया के तमाम समुदायों में सबसे पुराने रीति-रिवाजों में से एक है। इस ड्रिंक से लोग वजन नियंत्रित रखने में मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, यह नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल (LDL) को निचले स्तर पर बनाये रखने में मदद कर सकती है

इन तथ्यों से विचार पनपता है कि भोजन के साथ रेड वाइन पीना सेहतमंद होता है। हम इस पोस्ट में आपकी सेहत पर पड़ने वाले इसके सबसे उल्लेखनीय आठ प्रभावों की जानकारी शेयर करना चाहते हैं।

1. रेड वाइन आपके धमनियों (Arteries) की मदद करती है

रेड वाइन पीने से धमनियों के अवरोध और उनकी दीवारों में आने वाली सख्ती की रोकथाम में मदद मिल सकती है। इन समस्याओं का कारण धमनी की दीवारों पर वसा और कोलेस्ट्रॉल का जमाव होता है। रेड वाइन में ऐसे अनेक एंटी ऑक्सीडेंट हैं जो इनमें सख्ती आने से रोकने में मदद करते हैं। रेड वाइन निम्न कार्यों में भी मदद करती है:

  • रक्त प्रवाह को सुचारू रखने
  • ह्रदय-गति के बेहतर प्रबंधन
  • निष्क्रियता के कारण रक्त के थक्कों (blood clots) को बनने से रोकना

पर, एक ग्लास वाइन पीना आपको सुस्त हो जाने का लाइसेंस नहीं दे देता। इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। आपकी रूटीन में हर दिन कुछ एक्सरसाइज भी शामिल होनी चाहिए। इससे आपकी धमनियों को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

2. यह वजन नियंत्रण में मदद करती है

यह एक ऐसे जीन की तरह काम करता है जो नए फैट सेल्स के गठन को धीमा करता है। इसके अलावा, यह पहले से ही मौजूद वसा कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करती है। इसे पीने से न केवल यह प्रक्रिया धीमी होती है, बल्कि और भी कई मामलों में हमारे शरीर को सहायता मिलती है।

इस प्रभाव के लिए, हर दिन कम मात्रा में पीना सबसे अच्छी बात होती है। एक ग्लास से ज्यादा आपके शरीर के लिए नुकसानदेह होगा। इसके अलावा, इसे धीरे-धीरे पीना फायदेमंद होगा। इस तरह, आपका शरीर इसके गुणों को ठीक तरह से अवशोषित कर सकता है, इसे पचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 6 असरदार तरीके: वजन बढ़ाने वाले हार्मोन पर काबू पाने के लिये

3. यह थकान से करती है बचाव

रेड वाइन पीने के 8 फायदे - थकान

वाइन अंगूर और उसके छिलके से बनाई जाती है। इन दोनों में रेस्वेराट्रोल (resveratrol) है। थकान से बचाने में यह रसायन आपका अच्छा सहयोगी है। रेड वाइन भी एनर्जी ड्रिंक के समान प्रभावशाली हो सकती है। ऊर्जा की ऐसी बढ़त इसमें फर्मेन्टेशन से बने प्रोबायोटिक्स के कारण है। हालांकि, हमें याद रखना चाहिए कि इसे सीमित मात्रा में ही लेना है।

इसे भी पढ़ें: 5 घरेलू उपाय थकान पर काबू पाने के लिए

4. मुंह की सुरक्षा में आपकी मददगार है रेड वाइन

क्या आपके गले में अक्सर खराश रहती है? क्या आपके मसूड़ों से बहुत खून बहता है? रेड वाइन के गुणों में से एक यह भी है कि इससे मुंह में खराब बैक्टीरिया की बढ़त रोकने में मदद मिलती है। यह कैविटी और स्ट्रेप्टोकॉकस (streptococcus) के शिकार लोगों के लिये विशेष रूप से सच है। इनकी वजह से ही गला ख़राब करने वाले बैक्टीरिया ग्रुप पनपते हैं।

गले को आराम देने के लिए यह एक शानदार ड्रिंक है। रेड वाइन में शक्तिशाली रोगाणु-मारक गुण (germ-killing properties) हैं जिससे गले को बहुत आराम मिलता है। इस वजह से, कई गायक किसी प्रदर्शन से पहले एक ग्लास रेड वाइन पीने की आदत डालते हैं। उनमें से कइयों की राय है कि इससे अत्यंत ही राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों का इलाज करने के लिए 7 घरेलू उपचार

5. यह एंडोर्फिन्स को बढ़ाती है

रेड वाइन पीने के 8 फायदे - एंडोर्फिन

नाश्ते के साथ वाइन का सेवन एंडोर्फिन (endorphin) के उत्पादन को उत्तेजित कर सकता है। इनके कारण आपके शरीर को आराम मिलता है और आप अच्छे मूड में रहते हैं। इसलिए किसी तनावपूर्ण घटना से एक दिन पहले रेड वाइन पीने की सलाह दी जाती है। इससे स्थिति को समझने में आसानी होगी और आप कल्पना से ज्यादा हल्का महसूस करेंगे।

6. तालू साफ रखती है

अपने कसैले गुणों की वजह से रेड वाइन स्वास्थ्यकर है। खून बहने से रोकने और सूजन की रोकथाम में काम आती है। कुछ मामलों में यह तालू (palate) की सफाई में भी प्रभावी हो सकती है। इसकी मदद से आप खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित कर सकते हैं।

इसके अलावा यह अत्यधिक वसायुक्त मांस खाने की इच्छा में कमी लाती है। इसका कारण यह है कि जब आप इसे कम मात्रा में पीते हैं तो यह एक संतोषजनक अहसास देती है। कभी आपने सोचा है कि अधिकांश लोग इसे डिनर के साथ लेना क्यों पसंद करते हैं?

7. कैंसर के खतरे को कम करती है

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्तन और फेफड़ों के कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को ब्लॉक करते हैं। महिलाओं में रेस्वेराट्रोल एक एस्ट्रोजन डिटेक्टर और लिमिटर का कार्य करता है। सबसे बड़ी बात, यह महिलाओं को कैंसर का शिकार होने से बचने में मदद करती है।

हम यह नहीं कह रहे हैं कि बड़ी मात्रा में वाइन का सेवन निश्चित रूप से कैंसर को रोक पाएगा। हालांकि, आपको प्रति सप्ताह रेड वाइन की कम से कम एक ग्लास लेनी चाहिए, ताकि आप इसका लाभ ले सकें। संभवतः इससे कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।

अगर आपको कैंसर या रेड वाइन पीकर कैंसर रोकने के बारे में कोई संदेह है, तो हमारी सलाह है , अपने डॉक्टर से जांच कराएं।

8. मूत्र संक्रमण से बचाती है

रेड वाइन पीने के 8 फायदे - मूत्र संक्रमण

रेड वाइन किडनी और ब्लैडर से चिपकने वाले बैक्टीरिया की मात्रा को घटाती है। साथ ही, यह फ़िल्टर के रूप में कार्य करने के लिए इन अंगों की क्षमताओं को अनुकूलित करती है। अपने अस्थिर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह यूटीआई (UTI) को रोकने और उससे लड़ने में मदद कर सकती है।

एक ग्लास रेड वाइन पीने की आदत को अपनाना

यदि रेड वाइन पीना आपके आहार का हिस्सा नहीं है, और आपको इससे किसी किस्म का परहेज नहीं हैं, तो इसे खाने में शामिल करना एक अच्छा ख्याल है। कई लोग स्वाद के लिए वाइन पीना शुरू करते हैं। सौभाग्य से, किसी भी स्वाद के अनुरूप वाइन का एक बड़ा सेलेक्शन है। उन्हें आज़माएं और जिन्हें आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं उन्हें ढूंढें।

विकल्प में, आप उस मिठाई का भी सेवन कर सकते हैं जिसमें वाइन एक घटक तत्व हो। यह वाइन के स्वाद की मात्रा को कम करने में मदद करेगा। आपको इसमें भी सारे लाभ मिलते हैं।

अंत में, सुनिश्चित करें कि आप बहुत ज्यादा चीनी नहीं खाते हैं और याद रखें कि संयम बहुत महत्वपूर्ण है!

चीयर्स!


यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।