6 ट्रिक जो हटाती हैं कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़

कपड़ों पर पसीने के दाग़ हर किसी को परेशान करते हैं। इस पोस्ट में जानें 6 ट्रिक जो कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़ों से आसानी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगी।
6 ट्रिक जो हटाती हैं कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़

आखिरी अपडेट: 27 अगस्त, 2018

कपड़ों पर पसीने के दाग़ बहुत परेशान करते हैं। ये न केवल कपड़ा ख़राब करते हैं बल्कि इनसे अत्यधिक दुर्गंध भी आती है। इस कारण अक्सर हमें ये कपड़े पहनना बंद करना पड़ता है।

हालांकि, कपड़ों से पसीने के दाग़ हटाने की कई ट्रिक हैं। इन्हें बगैर आजामाए इतना कठिन फ़ैसला लेने की ज़रूरत नहीं है। मक़सद सिर्फ कपड़ों पर पसीने के दाग़ों और दुर्गंध से छुटकारा दिलाना है ताकि आप अपने मनपसंद कपड़ें लंबे समय तक पहन सकें।

हल्के रंगों के कपड़े और सफ़ेद कपड़ें, दोनों पर सबसे आसानी से दाग़ पड़ते हैं। ये धब्बे पीले या सफ़ेद से हो सकते हैं जबिक बगलों का क्षेत्र सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है।

दाग़ कितना गहरा है, इस आधार पर इसे हटाने के अलग-अलग तरीके हैं। कपड़े की टाइप और दाग़ हटाने में मुश्किल के आधार पर भी तरीका बदल जाता है।

इसलिए, सभी कपड़ों पर एक ही ट्रिक का इस्तेमाल न करें। किसी रंगीन कपड़े पर कामयाब ट्रिक सफ़ेद कपड़े के मामले में उपयुक्त नहीं भी हो सकती है।

6 ट्रिक कपड़ों से पसीने के दाग़ हटाने की

1. सफ़ेद सिरका (With vinegar)

ऑक्सीकृत पानी: सफ़ेद सिरका

कपड़ों पर से दाग़ हटाने और दुर्गंध से छुटकारा पाने, दोनों के लिए हम आपको वह चीज़ इस्तेमाल करने की सलाह देंगे जो आपकी रसोई में आम तौर पर होती है। यह है सिरकाथोड़े से सिरके का इस्तेमाल करके आप बहुत जल्द दाग़ों से छुटकारा पा सकते हैं। 

सामग्री

  • सिरका, 1 ग्लास (210 मिलीलीटर)।
  • कपड़े धोने के लिए ज़रूरी सामान।

इस्तेमाल का तरीका

  • कपड़े को एक प्लास्टिक कंटेनर में डालें।
  • दाग़ के ऊपर सिरका डालें (210 मिलीलीटर)।
  • 15 मिनट तक भीगने दें।
  • कपड़े को साबुन और पानी से धोएं।
  • अगर कपड़ा सफ़ेद है तो इसे आप धूप में भी सुखा सकते हैं।

2. बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

बेकिंग सोडा एक शक्तिशाली डिसइन्फेक्टेंट के रूप में कार्य करता है। यानी यह कपड़ों से दुर्गंध दूर भगाता है। वहीं ऑक्सीकृत पानी एक शानदार डिसइन्फेक्टेंट, ब्लीच और एंटीसेप्टिक है। बेकिंग सोडा को ऑक्सीकृत पानी में मिलाने पर बने मिश्रण से आपके कपड़ों पर पड़े दाग़ तुरंत दूर होंगे।

सामग्री

  • बेकिंग सोडा (20 ग्राम)।
  • ऑक्सीकृत पानी (200 मिलीलीटर)।
  • एक बेकार टुथब्रश।
  • धोने के लिए साबुन।

इस्तेमाल का तरीका

  • एक कप में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें (20 ग्राम)।
  • इसमें एक ग्लास (200 मिलीलीटर) ऑक्सीकृत पानी मिलाएं।
  • घुलने-मिलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण को दाग़ के ऊपर डालें और टुथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें।
  • मिश्रण को 10 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह अपना काम कर सके।
  • अंत में कपड़े को साबुन और पानी से धोएं।

3. केवल ऑक्सीकृत पानी (Oxygenated water by itself)

कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़: ऑक्सीकृत पानी

इसका इस्तेमाल केवल सफ़ेद कपड़ों पर करें क्योंकि यह तत्व रंग उड़ाता और बिगाड़ता है। ऑक्सीकृत पानी के इस्तेमाल से आप पाएंगे एकदम बेदाग़ नए जैसे कपड़े। इसके लिए आप इसे सीधे दाग़ पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर दाग़ बहुत गहरा नहीं है तो आप बराबर मात्रा में पानी मिलाकर हल्का मिश्रण भी बना सकते हैं।

सामग्री

  • ऑक्सीकृत पानी (250 मिलीलीटर)।
  • कपड़े धोने के लिए ज़रूरी समान।

इस्तेमाल का तरीका

  • ऑक्सीकृत पानी (250 मिलीलीटर) को सीधे दाग़ पर डालें।
  • 15 मिनट तक इंतजार करें।
  • फिर सामान्य रूप से धोएं।
  • कपड़े को धूप में सुखाएं।

4. एस्पिरिन का इस्तेमाल

आपने शायद ही कभी सोचा होगा कि एक एस्पिरिन की गोली न केवल सिरदर्द से राहत दिलाती है बल्कि यह सफ़ेद कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़-धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है जो कपड़ों को बगैर नुकसान पहुंचाए सफ़ेद चमक लौटाता है।

सामग्री

  • 1 एस्पिरिन।
  • 1 ग्लास पानी (250 मिलीलीटर)।
  • एक बेकार टुथब्रश।
  • कपड़े धोने का सामान

इस्तेमाल का तरीका

  • एक ग्लास पानी (250 मिलीलीटर) में एस्पिरिन की एक गोली घोलें।
  • मिश्रण को दाग़ पर लगाएं।
  • फिर थोड़ी देर तक टुथब्रश से रगड़ें।
  • 10 मिनट तक मिश्रण लगा रहने दें।
  • कपड़े को धोकर मिश्रण बहा दें।

5. नमक से धुलाई

कपड़ों पर पड़े पसीने के दाग़: नमक

एक और चीज़ जो आपके घर में है पर आपको उसके दाग़-धब्बों से छुटकारा दिलाने के गुणों के बारे में नहीं पता है। यह है नमक। यह सफ़ेद और रंगीन, दोनों तरह के कपड़ों के लिए उपयुक्त है। यह न तो कपड़ों का रंग फीका करता है और न ही उन पर पीलापन छोड़ता है। नीचे दिया गया तरीका अपनाने से आपको शानदार नतीजे प्राप्त होंगे।

सामग्री

  • नमक, 1 चम्मच (10 ग्राम)।
  • कपड़े धोने का सामान।

इस्तेमाल का तरीका

  • सबसे पहले कपड़ा नम कर लें ताकि यह अच्छी तरह नमक सोख सके।
  • फिर दाग़ के ऊपर नमक लगाएं।
  • 12 घंटे तक भीगने के लिए छोड़ दें।
  • कपड़े को रगड़ें ताकि गीला नमक ठीक से अंदर प्रवेश कर सके।
  • अतिरिक्त नमक हटाने के लिए अच्छी तरह धोएं और खंगालें।

6. नींबू और बेकिंग सोडा

हम सोडियम बाईकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) के बारे में पहले ही बता चुके हैं। यह एक शानदार एंटीसेप्टिक है। वहीं नींबू एक एंटीबैक्टीरियल है और सफ़ेद चमक देता है। अगर हम दोनों को मिलकार पेस्ट बना लें तो दाग़-धब्बों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

दाग़ पर पेस्ट लगाएं और इसे अपना काम करने दें। अगर दाग़ छूटने में वक़्त लगता है तो बेहतर नतीजा पाने के लिए इसे थोड़ा रगड़ भी सकते हैं।

सामग्री

  • 2 नींबुओं का रस (210 मिलीलीटर)।
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा (10 ग्राम)
  • धुलाई करने के लिए न्यूट्रल साबुन।

इस्तेमाल का तरीका

  • नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा (10 ग्राम) मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • दाग़ पर लगाएं।
  • 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • कपड़े को न्यूट्रल साबुन से धोकर बचा हुआ नींबू का रस हटा दें।
  • कपड़े से पसीने के दाग़ छू मंतर हो जाएंगे!



यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।