अंडरआर्म का कालापन दूर करने के नेचुरल तरीके

अंडरआर्म का कालापन दूर करने वाली इनमें से ज्यादार उपायों में वक्त लगता है। इसलिए उन्हें नियमित रूप से लगाएं। यदि आपको पहली बार में परिणाम न दिखाई दें तो निराश न हों।
अंडरआर्म का कालापन दूर करने के नेचुरल तरीके

आखिरी अपडेट: 26 जून, 2019

आजकल कई पुरुष और महिलाओं के अंडरआर्म वाले भाग में गहरे रंग के दाग होते हैं। हालांकि यह कोई बीमारी या जोखिम की स्थिति नहीं है। यह स्थिति कई लोगों को शर्मिंदा करती है।
यह पिगमेंटेशन उन लोगों में बहुत आम है जिनको टाइप 2 डायबिटीज है। इंसुलिन त्वचा के साथ प्रतिक्रिया करता है और ज्यादा मेलानिन पैदा करता है। इसलिए कुछ क्षेत्रों का रंग गहरा हो जाता है।

यदि आपको डायबिटीज नहीं है तो आपको यह पता होना चाहिए कि ये इससे भी जुड़ा हो सकता है:

  • एडिसन रोग (Addison’s disease)
  • गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव
  • इंसुलिन के स्राव में असामान्य वृद्धि
  • हाइपर पिगमेंटेशन
  • एलर्जी
  • खुजली

यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो त्वचा के बहुत ज्यादा रगड़ने के कारण बाहों के नीचे काले दाग हो सकते हैं। इस मामले में इसे हाइपरकेरेटोसिस (hyperkeratosis) कहते हैं।

यह स्थिति घर्षण के कारण आपके अंडरआर्म के लिए जलन, दबाव और सूजन से राहत पाना मुश्किल कर देती है।

यह एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से आप बहुत शर्मिंदा हो सकते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इसका इलाज करने के कुछ तरीके हैं।

इनमें से अपना पसंदीदा तरीका चुन लें:

नींबू जूस

जब अंडरआर्म के दागों की बात आती है तो इस फल का रस बहुत उपयोगी होता है। यह एक ऐसा उपाय है जिसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको बस इतना करना है कि उस क्षेत्र में नींबू का आधा हिस्सा रगड़ दें।

आप इसे जितनी बार चाहें उतनी बार लगा सकते हैं।

हर बार इसे लगाने के बाद, डिओडोरेंट और किसी भी केमिकल उत्पाद का उपयोग न करें। खराब गंध के बारे में चिंता न करें क्योंकि यह खट्टा फल एक नेचुरल डिओडोरेंट की तरह भी काम करता है।

धूप से बचना न भूलें। त्वचा के रंग को हल्का करने वाले इसके गुण आपके खिलाफ जा सकते हैं।

दही

दही में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड आपकी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी हैं। वे इन गहरे हिस्से में पाए जाने वाले पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं। त्वचा को कोई नुकसान हुआ हो तो उसे ठीक कर सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में बस दो चम्मच दही लगाएं और इसे हटाने से पहले 15 से 20 मिनट तक इंतजार करें।

फिर अपना सामान्य डिओडोरेंट लगाएं।

दही के बाद नींबू लगाना एक अच्छी बात है। इस तरह दोनों ट्रीटमेंट का असर बढ़ जाएगा।

अंडरआर्म को एक्सफोलिएट करें

बाहों के नीचे की त्वचा को एक्सफोलिएट करने से धीरे-धीरे लेकिन व्यवस्थित रूप से पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिल सकती है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि यह गहरा रंग त्वचा की मरी हुई कोशिकाओं के जमा होने की वजह से हो सकता है।

किसी भी प्रकार के बॉडी स्क्रब का उपयोग किया जा सकता है। हालाँकि हम नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आप जो भी चुनते हैं उसके आधार पर, आप सप्ताह में एक से तीन बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

उस गहरे रंग के गायब हो जाने के बाद सप्ताह में एक बार स्क्रब का उपयोग करना जारी रखें।

चावल के आटे और सिरके का पेस्ट

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा (20 ग्राम)
  • 2 बड़े चम्मच सिरका (20 मिलीलीटर)

तैयारी

  • चावल के आटे और सिरके का उपयोग करके एक पेस्ट बनाएं और इसे गर्म पानी से नहाने के बाद अपने अंडरआर्म पर लगाएं।
  • यह पेस्ट एक एक्सफोलिएंट नहीं है। इसलिए आप इसे जितनी बार चाहें उतनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धोएं।
  • यह एक बेहद कारगर ट्रीटमेंट है क्योंकि सिरके में मौजूद एसिड बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है जो त्वचा के मरे हुए सेल्स पर पनपते हैं।
  • सप्ताह में कम से कम एक बार इस पेस्ट को लगाएं। आप देखेंगे कि आपकी त्वचा का रंग बेहतर हो गया है।

खीरा और हल्दी

सामग्री

  • 1 खीरे का रस
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी (5 ग्राम)

तैयारी

  • खीरे के रस में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं और प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए काम करने दें।
  • हल्दी एक मंद एक्सफोलिएंट जैसे काम करेगी जो त्वचा के मरे हुए सेल्स को हटा देगी।
  • यह ट्रीटमेंट बहुत हल्का है। इसलिए आप इसे बेहिचक सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू का रस

आलू को काटने पर जो तरल निकलता है उसे एक नेचुरल सफेद करने वाला एजेंट माना जाता है। अगर आप इसे त्वचा के गहरे रंग के दागों पर सीधे लगाएंगे तो यह आपको उनसे निपटने में मदद कर सकता है।

इस ट्रीटमेंट का असर धीरे-धीरे होता है पर प्रगतिशील होता है, इसलिए धैर्य रखें।

  • एक आलू लें और उसे अपने फूड प्रोसेसर में डालकर निकालें।
  • इस रस को एक ढक्कन वाले प्लास्टिक के कंटेनर में डालें और फ्रिज में रखें।
  • इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन के कपड़े को तरल में भिगोएं और उसे प्रभावित क्षेत्रों पर एक घंटे के लिए रखें।
  • इतने समय के बाद, गुनगुने पानी से धोएं।

आप इस उपचार को रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैल्कम पाउडर

जब आप डिओडोरेंट इस्तेमाल करते हैं जिनमें अल्कोहल या स्वेदरोधी होते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए समस्या बन सकता है।

इस नाजुक क्षेत्र की देखभाल करने और गहरे रंग के दागों से बचने के लिए उन उत्पादों की जगह टैल्कम पाउडर इस्तेमाल करना एक अच्छा उपाय है।

यह नमी को अवशोषित करता है। इसलिए आपके अंडरआर्म सूखे रहेंगे। आपको शरीर की गंध के बारे में चिंता करने की भी ज़रूरत नहीं है।

यदि आप अभी भी गंध के बारे में कुछ हिचक महसूस करते हैं, तो आप टैल्कम पाउडर के अलावा नींबू का भी उपयोग कर सकते हैं।

यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो नींबू को पहले लगाएं। फिर जब वह क्षेत्र सूख जाए तो टैल्कम पाउडर लगाएं।

अपने अंडरआर्म को वैक्स करें

जब आप रेज़र ब्लेड का उपयोग करते हैं तो यह त्वचा में जलन पैदा करता है और लोग आम तौर पर घाव भरने की प्रक्रिया के लिए काफी समय नहीं देते हैं।

हालांकि रेज़र इस्तेमाल करके सबसे जल्दी काम होता है, वे सबसे अच्छे नहीं हैं। वैक्सिंग बालों और त्वचा के मरे हुए सेल्स को हटा देगी।




यह पाठ केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है और किसी पेशेवर के साथ परामर्श की जगह नहीं लेता है। संदेह होने पर, अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें।